एक्सप्लोरर

Cyclone Yass: बिहार में चक्रवात यास के कारण सात की मौत, CM नीतीश कुमार का निर्देश- पीड़ितों के परिजनों को दिए जाएं चार-चार लाख रुपये

चक्रवाती तूफान यास के कारण बिहार के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है. जिसके चलते बिहार में अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं सीएम नीतीश कुमार ने मरने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है.

पटनाः बिहार में चक्रवात यास के कारण कुल सात लोगों की मौत हो गई जबकि चक्रवाती तूफान के मद्देनजर कम दबाव का क्षेत्र बनने से शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई. पटना, दरभंगा, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, गया और भोजपुर में चक्रवात से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

पीड़ित परिवार को मिलेंगे चार लाख रुपए

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चक्रवात यास के कारण व्यक्तियों की मौतों पर दुख जताया है. नीतीश कुमार ने मरने वालों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का तत्काल भुगतान करने का आदेश दिया है.

मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बेगूसराय में चक्रवात से घायल चार व्यक्तियों और गया और बांका में एक-एक घायल को उचित चिकित्सा प्रदान की जाए. नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों से ‘‘मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों के अनुसार सभी सावधानी बरतने’’ की अपील की और आश्वासन दिया कि बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा वाहनों के आवागमन का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

बिहार के जिलों में हुई 200 मिमी तक बारिश

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बुधवार को दस्तक देने के बाद 26 मई की मध्यरात्रि से भयंकर चक्रवाती तूफान यास ने झारखंड और बिहार को प्रभावित किया. चक्रवात के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हुई. यहां मौसम कार्यालय के अधिकारी एस के मंडल के अनुसार, कटिहार और सारण जैसे उत्तर बिहार के जिलों में 200 मिमी के करीब या उससे अधिक बारिश हुई.

पटना जिले में तेज हवाएं चलने के साथ ही यहां कल से 90 मिमी से अधिक बारिश हुई है, जिसके परिणामस्वरूप राजधानी के मुख्य इलाकों सहित कई हिस्सों में भारी जल-जमाव हो गया. विपक्षी राजद ने एक बयान जारी करके नीतीश कुमार सरकार पर भारी बारिश के मद्देनजर शहर को ‘‘डूबने’’ देने का आरोप लगाया.

खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार शाम को बाधित हुआ हवाई यातायात सुबह फिर से शुरू हो गया. मौसम विभाग ने शनिवार को भी उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

 

 

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली में 24 घंटे में 1141 कोरोना केस की पुष्टि, सोमवार से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया

 

 

चक्रवात यास: पीएम मोदी ने प्रभावित राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की राहत का एलान किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget