एक्सप्लोरर

‘लाठी चलाकर जनता को झुकाना…’, आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर का CM नीतीश कुमार पर निशाना

Prashant Kishor News: जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई कानून नहीं है कि हमें जेल में रख लो, मैं वापस आकर बैठ जाऊंगा.

Prashant Kishor On CM Nitish: BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं. इस बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. प्रशांत किशोर ने कहा कि जब कोविड हुआ था तब नीतीश कुमार ने कोई संज्ञान नहीं लिया. इसके बाद जनता का अवसर आया तो जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया. उन्हें सिर्फ 42 सीटें ही मिली. जनता के वोट की चोट 5 साल तक रहती है.

‘सरकार लाठी चलाकर जनता को झुकाना चाहती है’
जनसुराज संस्थापक ने आगे कहा कि एक बार कोविड में असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा चुनाव में दिखा. उसके बाद से वे 5 साल से राजनीतिक रूप से कराह रहे हैं. वोट मांगने का समय आएगा तो उन्हें (नीतीश कुमार) जनता के पास ही जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार को बिल्कुल झुकाया जाएगा, सरकार की प्रवृति बन गई है कि वो लाठी चलाकर जनता को झुकाना चाहती है.

प्रशांत किशोर ने कहा मैं यहां बैठा हूं कहां कोई लाठी चला रहा है. किसान जब सड़क पर बैठे तो केंद्र सरकार को भी कानून वापस लेना पड़ा, लेकिन उसमें डेढ़ साल लग गया. 

‘जनताबल से बड़ा बल दुनिया में कोई नहीं’
प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार को घेरते हुए कहा कि आप गिरफ्तार करना चाहते हो कर लो, लेकिन आपके पास कोई ऐसा कानून नहीं है कि हमें जेल में रख लो, मैं वापस आकर बैठ जाऊंगा. जनताबल से बड़ा बल दुनिया में कोई नहीं है. जिस गांधी मैदान में आने के लिए एफआईआर हुआ था, उसी गांधी मैदान में मैं तीन दिन से बैठा हूं. हमारी सरकार है, हमारी बात कैसे नहीं सुनेगी. अगर नहीं सुनेगी तो सुनाने का उपाय किया जाएगा. 

वहीं, आज (4 जनवरी) होने वाले BPSC के री-एग्जाम को लेकर जन सुराज संस्थापक ने कहा कि परीक्षा 15 हजार बच्चों की है जो बच्चे आंदोलित हैं वे 3.5 लाख से ज्यादा हैं. लोग जानते और समझते हैं कि आधे से ज्यादा सीटों पर भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, सीटें बीक गई हैं. जिसने पढ़ाई की है उसे सीट नहीं मिलेगी. हर जिले और गांव-गांव में खबर फैली है कि एक-एक नौकरी के 30 लाख से 1.5 करोड़ तक लिए जा रहे हैं. सरकार को इस पर बोलना चाहिए.

यह भी पढ़ें: परीक्षा रद्द कराने की मांग के बीच BPSC का री-एग्जाम आज, 22 केंद्रों पर 12 हजार परीक्षार्थी देंगे पेपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'

वीडियोज

Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP
INDIA Bloc March | SIR Controversy: विपक्ष का रण... CEC के इस्तीफे का लिया 'प्रण'! | Gyanesh Kumar
Rahul Gandhi Protest: दिल्ली टू चंडीगढ़ CEC के खिलाफ बवाल | Gyanesh Kumar | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget