एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर पटका-पटकी, लात-घूंसे, आपस में भिड़ गईं स्कूली छात्राएं

Muzaffarpur Viral Video: मुजफ्फरपुर में वायरल हुआ यह वीडियो 1.24 मिनट का है. मारपीट का वीडियो मुहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया है और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

School Girls Fighting: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र इलाके के बालू घाट मोहल्ले में शुक्रवार को दो स्कूली छात्राओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान दोनो में मारपीट देख आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. छात्राएं आपस में एक दूसरे का बाल घसीटने लगी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. वहीं इस मारपीट का वीडियो किसी ने अपने घर की छत पर से बना लिया और इसको वायरल कर दिया.

स्कूल से लौटने के समय हुई मारपीट

मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो गुरुवार की शाम स्कूल से लौटने के बाद का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक निजी स्कूल का बैग अपने कांधे पर लटकाए कुछ छात्राएं आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रही हैं. वहीं इस दौरान जमकर लात-घूंसे चलते नजर आ रहे हैं. यही नहीं बल्कि इस वीडियो में छात्राएं एक दूसरे का बाल घसीटती भी नजर आ रही हैं. 

ये मारपीट देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ लोग बीच बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो 1.24 मिनट का है. मारपीट का वीडियो मुहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पूरे मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई थी, लेकिन झगड़ा करने वाली छात्राएं वहां से भाग चुकीं थीं. वहीं इस मामले में वहां के स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई भी कुछ नहीं बता सका. अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है और इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इन  छात्राओं के बीच मारपीट क्यों हुई, इसके कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'बिहार में उनसे बेहतर कोई...', BJP के बाद HAM के मंत्री ने पढ़े CM नीतीश के कसीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget