एक्सप्लोरर

Bhagalpur News: पहली सोमवारी पर बिहार में बड़ा हादसा, भागलपुर में 4 दोस्त डूबे, तीन की मौत

Bhagalpur News: मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर यह हादसा हुआ है. ये सभी नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे. सोमवार की अल सुबह हुई इस घटना के बाद हड़कंप मचा है.

Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया में सावन की पहली सोमवारी पर बड़ा हादसा हो गया. भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर सोमवार (22 जुलाई) की अल सुबह नहाने के दौरान चार दोस्त डूब गए. इसमें से तीन की मौत हो गई जबकि एक की तलाश जारी है. मरने वालों में कुछ किशोर और कुछ युवक हैं. ये सभी नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला के रहने वाले थे. गोताखोरों की मदद से तीन शव को बरामद कर लिया गया है. खबर लिखे जाने तक एक किशोर की तलाश जारी थी.

घटनास्थल पर मौजूद मृतक के दूसरे साथियों ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर नवगछिया के नया टोला गांव से 10-11 दोस्त गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान नहाने के क्रम में यह हादसा हो गया. मृतकों में शिवम कुमार (18 वर्ष) (पिता- दिगंबर शर्मा), सोनू कुमार (उम्र 16 वर्ष) (पिता- दिलीप गुप्ता) और आलोक कुमार (उम्र 18 वर्ष) (पिता- संतोष भगत) शामिल हैं. वहीं संजीव कुमार (17 वर्ष) (पिता- अरुण कुमार शाह) की तलाश हो रही है.

तेज धार के चलते हुआ हादसा

बताया जाता है कि ये सभी दोस्त एक-एक कर नहाने के लिए पानी में छलांग लगाने लगे. इसके बाद इनमें से कुछ डूबने लगे. हालांकि कुछ दोस्तों ने बचाने की भी कोशिश की. बता दें कि इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ा है और तेज धार भी है. ऐसे में चार दोस्त डूब गए जिसमें से तीन की मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद आम लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची. लापता किशोर की तलाश हो रही है. सूचना के बाद अंचलाधिकारी भरत भूषण भी मौके पर पहुंचे. उधर हादसे के बाद लोगों का आरोप है कि समय रहते प्रशासन की ओर से गंगा में बैरिकेडिंग नहीं की गई थी. इसके कारण आज ये बड़ा हादसा हुआ है.

(इनपुट :भागलपुर से आलोक वर्मा)

यह भी पढ़ें- Sawan 2024: कई मायनों में खास है इस बार का सावन, आज पहली सोमवारी पर बैकटपुर धाम में उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget