एक्सप्लोरर

Satta Matka: बेतिया में जुआ को लेकर दो पक्षों में भारी बवाल से तनाव, पत्थरबाजी में 18 से अधिक हुए घायल

Bettiah News: मामला शहर के कालीबाग मोहल्ला का है. दो पक्षों में विवाद के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं, घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है.

बेतिया: जिले में दो पक्षों के लोगों के बीच जुआ खेलने (Satta Matka) को लेकर गुरुवार को जमकर पत्थरबाजी की घटना हुई है. मामला शहर के कालीबाग मोहल्ला का है. इस घटना में लगभग 18 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. हालात को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है.

एक युवक की पिटाई के बाद बढ़ा मामला

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जुआ के खेल में कालीबाग के एक युवक को एक समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी, जिसके बाद लोग पूछताछ करने पहुंचे तो कहा-सुनी और फिर गाली गलौज होने लगी. इसको लेकर एक पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल हो गया. वहीं, इस पत्थरबाजी में लगभग 18 लोग घायल हो गए.

भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन पत्थरबाजी देख 112 की पुलिस मौके से निकल गई. इसके बाद घटनास्थल पर चार थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल के साथ जवान पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया. वहीं,  फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन घटना को लेकर इलाके दहशत का माहौल है. लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं. मौके पर सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे और एसडीएम पुलिस बल के साथ कैंप कर रहे हैं. कालीबाग इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही इस मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है.

ये भी पढ़ें: 'अज्ञानी शिक्षामंत्री, नीतीश कुमार बने धृतराष्ट्र', रामचरित मानस वाले बयान पर भड़के अश्विनी चौबे, बोले- तुरंत हो इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget