एक्सप्लोरर

जीतन राम मांझी के बेटे को कौन सा विभाग मिला? संतोष सुमन को नीतीश कुमार ने दे दी बड़ी जिम्मेदारी

Bihar News: पिछली बार जब बीजेपी के साथ नीतीश कुमार थे तो उस वक्त संतोष सुमन को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया था. अब दूसरा विभाग दिया गया है.

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विभागों का बंटवारा भी होने लगा है. सोमवार (29 जनवरी) को नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) की बैठक भी हुई. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष सुमन (Santosh Suman) को नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी है. सोमवार को संतोष सुमन विभाग की सरकारी गाड़ी से कैबिनेट की बैठक में पहुंचे. हालांकि विभागों के बंटवारे का एलान नहीं हुआ है. रविवार को संतोष सुमन ने नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी. पिछली बार जब बीजेपी के साथ नीतीश कुमार थे तो उस वक्त संतोष सुमन को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया था.

कैसे है ये बड़ी जिम्मेदारी?

दरअसल संतोष सुमन को ग्रामीण कार्य विभाग देकर नीतीश कुमार ने कहीं ना कहीं खुश करने की कोशिश की है. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना जल जीवन हरियाली के लगभग सभी काम ग्रामीण कार्य विभाग के तहत ही होते हैं. प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ के तहत गांव में विकास के काम किए जाते हैं और उसका मंत्रालय ग्रामीण कार्य विभाग है. ऐसे में नीतीश कुमार ने संतोष सुमन को अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट की बड़ी जिम्मेदारी दी है.

बता दें कि पहले यह विभाग काफी लंबे समय से नीतीश कुमार के करीबी रहे मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार के पास था. अब नीतीश कुमार ने अपने कोटे के मंत्री से यह पद लेकर संतोष सुमन को सौंप दिया है. जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार में पहले से भी काफी प्रेम रहा है. जब नीतीश कुमार 2022 में एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे तो जीतन राम मांझी भी नीतीश कुमार के साथ ही महागठबंधन में शामिल हो गए थे. हालांकि जब नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन की नींव रखी उसके बाद उन्होंने यह आरोप लगाया था कि जीतन राम मांझी इधर की बात उधर करेंगे और इसके लिए उन्हें उनकी पार्टी (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) को जेडीयू में विलय करने का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद जीतन राम मांझी नीतीश कुमार से अलग हो गए थे और एनडीए में शामिल हो गए थे.

दोनों के बीच तल्खियां भी काफी बढ़ गई थीं. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जीतन राम मांझी को काफी अपमानित भी किया था. काफी सुर्खियों में यह मुद्दा रहा था. अब संतोष सुमन को ग्रामीण कार्य विभाग सौंपकर नीतीश कुमार ने कहीं न कहीं बीते हुए विवादों को खत्म करने का प्रयास किया है.

यह भी पढ़ें- Vidhan Sabha Adhyaksh: विधानसभा अध्यक्ष को हटाने की क्या होती है प्रक्रिया? समझिए ये नियम-कानून

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget