CEC के खिलाफ आंदोलन पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, 'ये फर्जी तरीके…'
किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन में पॉलिटिकल पार्टियों को हिस्सा लेने के लिए कहा. बुधवार को टिकैत पटना में थे. पढ़िए उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कुछ कहा है.

किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार (07 अक्टूबर, 2027) को पटना में थे. बिहार में सैटेलाइट परियोजना के दुष्परिणामों से जुड़े मुद्दों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने हिस्सा लिया. इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में हुए आंदोलन पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.
बीजेपी पर हमला करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, "ये फर्जी तरीके से इलेक्शन को जीतते हैं… और बिहार से इस मॉडल की शुरुआत हुई है. बिहार के लोग अगर पहले वाले चुनाव में विरोध करते हुए खड़े हो जाते तो ये मॉडल पूरे देश में लागू नहीं होता. बिहार में मॉडल लागू हुआ और आज पूरे देश में फर्जी तरीके से ये वोट चोरी करते हैं. दिल्ली में आंदोलन चल रहा 'वोट चोर, गद्दी छोड़', ये जो नारा दिया गया है बिल्कुल ठीक है. पॉलिटिकल पार्टियों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए."
'क्योंकि बर्बाद सब होंगे...'
मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी ऐसे मुख्यमंत्री को रखती है जो अपनी कोई हैसियत न रखता हो… वो सिर्फ दिल्ली और नागपुर के इशारे पर चलता हो… आज नौजवानों को खड़ा होना पड़ेगा, छोटे दुकानदारों को खड़ा होना पड़ेगा, क्योंकि बर्बाद सब होंगे…"
यह भी पढ़ें- बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
सैटेलाइट सिटी पर उठाए सवाल
दूसरी ओर राकेश टिकैत ने बिहार में प्रस्तावित सैटेलाइट सिटी के लिए किसानों की जमीन लिए जाने को लेकर उन्होंने सवाल उठाए. टिकैत ने कहा कि जमीन का मुआवजा 2013 के सर्किल रेट पर नहीं, मौजूदा दर के हिसाब से मिलना चाहिए.
उन्होंने बिहार में बन रही करीब 11 सैटेलाइट सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सही मुआवजा दिए बिना उनकी जमीन ले रही है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की चार लाख एकड़ जमीन बड़ी कंपनियों को देने के लिए लूट रही है. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में राकेश टिकैत ने और भी बहुत कुछ कहा. सरकार के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की.
यह भी पढ़ें- 'ज्ञानेश कुमार को इतना…', RJD सांसद मनोज झा का दो टूक जवाब





















