एक्सप्लोरर

परिवहन विभाग की टीम पर मुंगेर में बालू माफिया ने किया हमला, महिला दारोगा सहित 3 घायल

Munger News: परिवहन विभाग की टीम सफिया सराय थाना क्षेत्र के हेरू दियारा एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच कर कर रही थी. फाइन करने के दौरान हमला कर दिया गया.

मुंगेर में बालू माफिया ने परिवहन विभाग की टीम पर बीते बुधवार (13 अगस्त, 2025) की शाम हमला कर दिया. धारदार चीज और लाठी डंडे से हमले में महिला दारोगा सहित तीन लोग घायल हो गए. परिवहन विभाग की टीम सफिया सराय थाना क्षेत्र के हेरू दियारा एचपी पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच कर कर रही थी. इसी दौरान यह सब कुछ हुआ है. 

घायलों में परिवहन विभाग की दारोगा रिया कुमारी, दारोगा राजकुमार और निजी चालक गुड्डू कुमार शामिल हैं. मौके से ये लोग अपनी जान बचाकर भागे. इसके बाद सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. घायल दारोगा राजकुमार ने बताया कि टीम ने एक ओवरलोड बालू लदे हाइवा को रोका था. जांच के बाद फाइन की प्रक्रिया की जा रही थी. इसी क्रम में 10 से अधिक लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लोग पहुंचे. सबने हमला कर दिया और हाइवा को छुड़ा कर ले गए.

चालक की दो उंगली कटी

दारोगा ने बताया कि इस घटना में चालक गुड्डू कुमार के दाहिने हाथ की दो उंगली कट गई. महिला दरोगा रिया कुमारी और उन्हें चोट लगी है. जिस गाड़ी को पकड़ा गया था उसका नंबर- बीआर 08जी 6691 था. यह जमालपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी कुंदन कुमार के नाम पर है.

मोटरयान निरीक्षक मो. जमीर आलम ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम पर वाहन जांच के दौरान हमला हुआ है. इसमें महिला दारोगा रिया कुमारी, दारोगा राजकुमार और निजी चालक गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि बिहार में आए दिन पुलिस टीम पर हमले हो रहे हैं. कभी शराब माफिया तो कभी बालू माफिया निशाना बना रहे हैं. फिलहाल बुधवार को हुई घटना को लेकर सफिया सराय थाने में मामला दर्ज हुआ है जिसका केस नंबर 69/25 है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget