एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जनता दल यूनाइटेड कोई...', JDU ने किया ट्वीट तो अपनी भाषा में समझा गए सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary Attack on Nitish Kumar: सम्राट चौधरी ने कहा कि अब किसी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है तो उस पर कुछ नहीं कहना है. पहले नीतीश कुमार अपने पाप को तो बताएं.

पटना: जनता दल यूनाइटेड के ट्विटर हैंडल से सोमवार (14 अगस्त) की सुबह पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर एक वीडियो पोस्ट करते हुए निशाना साधा गया था. इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि अब किसी की मानसिक स्थिति खराब हो गई है तो उस पर कुछ नहीं कहना है. जनता दल यूनाइटेड कोई पार्टी है क्या? जेडीयू पार्टी के स्वरूप में ही नहीं है. ये तो कट एंड पेस्ट वाली पार्टी है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी लगातार अभी झंडा फहराते रहेंगे. ये सपना देखना बंद कर दें. नीतीश कुमार तो दरभंगा में खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर चुके हैं. इसलिए ये सपना देखने दीजिए. 2024 का भी झंडा सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी फहराएंगे. इस सवाल पर कि जेडीयू ने ट्वीट के जरिए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जितनी भी गलतियां की हैं और झूठ बोले हैं तो वो इस बार प्रायश्चित कर लें. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले नीतीश कुमार अपने पाप को तो बताएं.

'नीतीश कुमार ने धोखा दिया है'

सीएम पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 18 वर्षों से बिहार को धोखा दिया है. दरभंगा एम्स में किस तरह से सरकार झूठ बोल रही है. झूठ का पुलिंदा हो गया. 2020 में भारत सरकार 1265 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी. 2021 में जमीन ही ट्रांसफर कर दिया गया. 65 करोड़ रुपये की मिट्टी भराई का काम हुआ. फिर नीतीश कुमार ने रद्द कर दिया. अब कहते हैं 350 करोड़ रुपये की मिट्टी भराई करेंगे. ये एक नया घोटाला है. ये फर्जीवाड़ा है.

सम्राट बोले- नीतीश मुक्त बनाना है बिहार

सम्राट ने कहा कि जमीन माफिया से नीतीश कुमार की सांठगांठ है, इसलिए ये लोग लेट कर रहे हैं. केंद्र से पैसा देने के साथ निदेशक को भी बहाल किया गया था. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को पता ही नहीं है तो क्या कर सकते हैं. नीतीश कुमार की सरकार सिर्फ सपना देख रही है कि हम प्रधानमंत्री बनेंगे. अरे काम तो करिए बिहरियों के लिए. नीतीश मुक्त बिहार बनाना है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: CM नीतीश की पार्टी का बड़ा बयान- 'PM मोदी आखिरी बार लाल किले से फहराएंगे तिरंगा', कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget