एक्सप्लोरर

Araria News: सम्राट चौधरी ने ओसामा बिन लादेन से कर दी राहुल गांधी की तुलना, पीएम पद को लेकर सीएम नीतीश पर भी कसा तंज

Samrat Chaudhary News: सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अररिया कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कहा कि नीतीश कुमार को पीएम के ताज का दिवास्वप्न ने परेशान कर रखा है.

अररिया: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अररिया में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को 50 साल का एक बच्चा करार दिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अररिया पहुंचे थे.  शहर स्थित तेरापंथ भवन में कार्यकर्ता को संबोधित कर रहे थे.

'ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर...'

इस दौरान उन्होंने कहा ''आजकल राहुल गांधी ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर मोदीजी की तरह देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. पहले दाढ़ी तो पूरा पक जाए तब न कोई उपाय होगा.''. उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से 50 साल एक बच्चा मानते हैं. जो आदमी 50 साल का हो और उन्हें राजनीतिक बुद्धि नहीं हो तो उससे ज्यादा क्या कहा जा सकता है. उन्होंने हिंदुओं को गोलबंद करने की भी कोशिश की और सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठी समेत गौ हत्या और लव जेहाद के मुद्दे को उठाया. 

लव जेहादियों की शिनाख्त कर जेल भेजने की बात कही

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष कहा कि गौ हत्या करने वाले को जेल जाना पड़ेगा, जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त कर उसको बिहार और भारत से बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा ''हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे. हिंदुस्तान में जिसको रहना है, उसको हिंदुस्तान के साथ चलना होगा.'' उन्होंने लव जेहादियों की शिनाख्त कर जेल भेजने की बात कही. 

विपक्षियों को निशाने पर लेते हुए चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग नेपाल सहित अन्य स्थानों पर घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन नेपाल के लोग बिहार घूमने के लिए नहीं आते हैं जबकि बिहार में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. बावजूद इसके बिहार सरकार ने इस ओर किसी तरह का कोई सकारात्मक काम ही नहीं किया है.

नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व बिहार में जिस किसी बीजेपी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के रूप तय कर देगा. विश्वास है वह नीतीश कुमार से दस गुना बढ़िया मुख्यमंत्री साबित होगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में जेडीयू का नामोनिशान मिट जाएगा. 40 की 40 सभी सीट बीजेपी की झोली में होगी. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिया ये बयान

विपक्षी पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्ष में पीएम का उम्मीदवार कौन होगा, यह तय नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उनका हाल गजनी फिल्म के आमिर खान के किरदार जैसी हो गई है. पीएम के ताज का दिवास्वप्न उन्हें परेशान कर रखा है. उन्होंने सुल्तानगंज में अगुवानी घाट पुल के ढह जाने को लेकर नीतीश कुमार पर भड़ास निकालते हुए उनके इंजीनियरिंग की पढ़ाई पर सवाल खड़ा किए.

उन्होंने कहा कि जिस तरह दंगल फिल्म में पहलवान बेटियां गाना गाती हैं कि सेहत के लिए ये तो हानिकारक है, उसी तरह नीतीश कुमार बिहार की सेहत के लिए हानिकारक हैं. उन्होंने दंगल वाले पहलवान बेटियों का जिक्र तो संबोधन में किया, लेकिन पहलवान बेटियों के धरना-प्रदर्शन के बारे में कुछ भी नहीं कहा. 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: नीतीश के गढ़ में गरजे नंद किशोर यादव, बाेले-'जिसका एक भी MP नहीं वो कैसे PM Modi...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
पवन सिंह राजपूत, संजय मयूख कायस्थ, MLC चुनाव में JDU-BJP ने साधा जातीय समीकरण
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'
NEET परीक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने जारी की गाइडलाइन, CM ने कहा- 'किसी प्रकार की…'

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget