एक्सप्लोरर

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर में ट्रक से टकराई बस, 24 लोग घायल, बेगूसराय से दाह संस्कार के बाद लौट रहे थे लोग

दस लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. सभी बेगूसराय जिला के तेघरा स्थित अयोध्या गंगा घाट से दाह संस्कार घर आ रहे थे.

समस्तीपुरः जिले के दलसिंहसराय में ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में 24 लोग जख्मी हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दस लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. घटना मंगलवार की देर रात की है. सभी लोग बेगूसराय जिला के तेघरा स्थित अयोध्या गंगा घाट से दाह संस्कार कर्म कर लौट रहे थे.

घायलों की पहचान डढ़िया बेलारी गांव निवासी स्व. रामचंद्र राय के पुत्र सुबोध राय (35), गुड्डू कुमार (22), प्रमोद राय (42), स्व. रामुचित राय के पुत्र चंदन कुमार (18), दिनेश प्रसाद यादव के पुत्र अमरेश कुमार रंजन (24), भोला राय के पुत्र अमरजीत राय (34), स्व. राम दास राय के पुत्र दशरथ राय (64), झरीलाल राय के पुत्र जनक दास (60) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पत्नी को स्कूल पहुंचाकर लौट रहा था पति, रास्ते में अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, मोतिहारी की घटना

इसके अलावा घायलों में प्रभु राय के पुत्र उपेन्द्र राय (36), जोगिंदर साह के पुत्र अजय कुमार (27), राम लखन राय के पुत्र गौतम प्रसाद यादव (45), रामस्वरूप राय के पुत्र दिलीप राय (36), रामाश्रय राय के पुत्र राम स्वरूप राय (60), स्व. सोनेलाल राय के पुत्र देवेंद्र राय (50), स्व. हीरालाल राय के पुत्र रामप्रीत राय (62), शम्भूपट्टी निवासी शत्रुघ्न साह के पुत्र अनिल कुमार साह (52) मुकुंदपुर निवासी राम सियाराम महतो के पुत्र गोपाल कुमार (32), राम बहादुर सिंह के पुत्र धीरज कुमार (14), स्व. पूरन राय के पुत्र कृष्ण देव राय (79), स्व. राम दास राय के पुत्र दशरथ राय (60), वीर बहादुर सिंह के पुत्र विशाल कुमार (18), मुकुंदपुर निवासी बेचन राय के पुत्र राम शोभित राय (40), कल्याणपुर निवासी सोनू कुमार की पत्नी कामनी देवी (24) भी शामिल हैं.

पहले से खड़ा था ट्रक, बस आकर टकराई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एनएच-28 पर ढ़ेपुरा स्थित राजीव लाइन होटल के पास एक ट्रक खड़ा था. बस आकर उसमें टकरा गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बस से लोगों को निकाल अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि बस जब्त कर ली गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें- Siwan Bank Loot: सिवान में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से 26 लाख की लूट, 4 की संख्या में हथियार के साथ पहुंचे थे बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget