एक्सप्लोरर

Samastipur News: DEO ऑफिस के बाहर छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल पर अवैध वसूली का लगाया आरोप 

मिश्रौलिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक छात्रों से अवैध वसूली करते हैं. इस संबंध में डीईओ को आवेदन दिया गया था, परंतु कोई कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय का घेराव किया गया है.

समस्तीपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पर प्रिंसिपल के द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ छात्रों ने मंगलवार को घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया. एसएफआई के बैनल तले विभूतिपुर के मिश्रौलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर कंपार्टमेंटल और स्पेशल एग्जाम के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रिंसिपल को बर्खास्त करने के साथ-साथ बढ़ती महंगाई को देखते हुए साईकिल, पोशाक, नेपकिन की राशि में भी बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे.

वहीं, इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि मिश्रौलिया विद्यालय के प्रिंसिपल पर वित्तिय अनियमितता का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर एक जांच कमिटी के गठन किया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि मंगलवार को प्रिंसिपल द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए गुस्साएं छात्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पर घेराव कर दिया. इस दौरान छात्र प्रिंसिपल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- सोनू से मिलने उसके घर पहुंचे राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, दिया हर संभव मदद का भरोसा, 10वीं तक शिक्षा की ली जिम्मेदारी

छात्रों से समोसा, मिठाई और ठंढ़ा मंगवाकर खाते-पीते हैं प्रधानाध्यापक

इस संबंध में एसएफआई के जिलामंत्री अनूप कुमार ने बताया कि अभी हमारे पास वीडियो फुटेज मौजूद है कि मिश्रौलिया हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक किस तरह से अवैध वसूली करते हैं. छात्रों से समोसा, मिठाई, ठंढ़ा मंगवाकर पीते हैं. इस सबको लेकर डीईओ को आवेदन दिया गया था. परंतु एक महिना से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर कार्यालय का घेराव किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Bihar News: सोनू ने कहा- सर! IAS बनना है, तेज प्रताप बोले- मेरे अंडर काम करना, बच्चे का जवाब सुनकर काटना पड़ा फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget