एक्सप्लोरर

Samastipur Murder: समस्तीपुर में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, घर से कोर्ट जाने के दौरान रास्ते में किया छलनी

Man Killed in Samastipur: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की घटना है. दलसिंहसराय सिविल कोर्ट जाने के दौरान घटना हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Samastipur Man Shot Dead: समस्तीपुर में घर से कोर्ट जा रहे एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की घटना है. मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका निवासी शिवजी महतो के पुत्र अनिल महतो ऊर्फ विनोद महतो (55 वर्ष) के रूप में हुई है. सोमवार (22 जुलाई) की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.

अनिल महतो उर्फ विनोद महतो बाइक से अपने घर से दलसिंहसराय सिविल कोर्ट जा रहे थे. उन पर 302 का एक मुकदमा चल रहा है. उसी सिलसिले में आज तारीख थी. इस बीच एसएच-88 पर डैनी चौक के समीप दो बाइक पर पहुंचे पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. घटना में तीन गोली अनिल महतो के पंजड़ा, हाथ और बांह में जा लगी.

अस्पताल ले गए लोग लेकिन नहीं बची जान

बताया गया कि गोली लगने के बाद अनिल महतो बाइक से गिर गए. इसके बाद आसपास के लोग जुटे लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे. घटना के बाद कुछ लोगों ने उन्हें उठाया और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए. यहां इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन अस्पताल पहुंचे.

हत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं

उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. परिजन रोने-बिलखने लगे. हालांकि गोली मारने के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है. कुछ लोग इसे आपसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. इस संबंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पहली सोमवारी पर बिहार में बड़ा हादसा, भागलपुर में 4 दोस्त डूबे, तीन की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget