एक्सप्लोरर

Samastipur Murder: समस्तीपुर में गैस एजेंसी के कर्मी की गोली मारकर हत्या, सिलेंडर बांटकर लौटने के दौरान हुई वारदात

Gas Agency Worker Shot Dead: मोरवा प्रखंड स्थित भारत गैस एजेंसी का कर्मी गोलू गैस बांट कर एजेंसी लौट रहा था. बीच रास्ते में अपराधियों ने गाड़ी रोकने के लिए कहा और गोली मार दी.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में गुरुवार को बदमाशों ने एक के बाद एक दो लोगों को गोली मार दी. इसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है. हथियारबंद दो बदमाशों ने सबसे पहले नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में एक घर में घुसकर निजी विद्यालय के शिक्षक को गोलीमार जख्मी कर दिया. शिक्षक की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद पहुंची पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक कुछ मिला नहीं है.

इधर पुलिस गोलीबारी मामले में जांच कर ही रही थी कि बदमाशों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा जितवारपुर कुम्हिरा रामपुर पुल के पास भारत गैस एजेंसी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मोरवा प्रखंड क्षेत्र के लालपुर चौक के पास रहने वाले नरेश राय के पुत्र रविन कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कभी कहे जाते थे RCP सिंह के राइट हैंड... अब पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने दिया ये बयान

मौके पर हो गई गोलू की मौत

बताया जाता है कि मोरवा प्रखंड स्थित भारत गैस एजेंसी का कर्मी गोलू गाड़ी से गैस बांट कर एजेंसी लौट रहा था. बीच रास्ते में अपराधियों ने गाड़ी को रोकने के लिए कहा. गाड़ी रोकने के बाद अज्ञात बदमाशों ने गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर ही गोलू की मौत हो गई. हत्या करने के बाद सभी बदमाश मुसरीघरारी की ओर फरार हो गए.

घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं

घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस अपराधियों के भागने की दिशा में छानबीन कर रही है. समस्तीपुर जिले में चार घंटे के अंदर दो-दो घटनाओं के बाद लोगों में भय का माहौल व्याप्त है.

यह भी पढ़ें- Madhubani News: नकली ID दिखाकर कहते थे- हम CID से हैं... यह सुनकर डर जाते थे लोग, बिहार के मधुबनी का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget