एक्सप्लोरर

Bihar News: बहू ने दांत से काट ली सास की उंगली, समस्तीपुर कोर्ट में पहुंची थीं दोनों, आपस में भिड़ीं

Bihar Crime News: कोर्ट में तारीख थी, ऐसे में सास और बहू पहुंचीं लेकिन परिसर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बवाल हो गया. इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब न्यायालय के परिवार कोर्ट में पहुंची सास बहू आपस में भिड़ गईं. बात सिर्फ इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि बहू ने अपनी सास की उंगली काट ली. पूरा मामला बीते गुरुवार का है. गुरुवार को कोर्ट में तारीख थी. ऐसे में सास और बहू पहुंचीं लेकिन परिसर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बवाल हो गया. इस मामले में न्यायालय की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची. सास और बहू दोनों को हिरासत में ले लिया.

बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के खानपुर थाने के बाघोपुर गांव की प्रीति कुमारी की शादी 2015 में बरौनी के चेतन सहनी के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया. इसको लेकर मामला परिवार न्यायालय तक पहुंच गया. बताया गया कि गुरुवार को सेटलमेंट को लेकर न्यायालय में दोनों पक्षों को बुलाया गया था. बहस के बाद कोर्ट ने दोनों पक्ष को आपस में बातचीत करने को कहा. इसी दौरान यह सब कुछ हो गया.

कोर्ट की ओर से दी गई पुलिस को सूचना

सीढ़ी से नीचे उतरने के दौरान प्रीति की अपनी सास शोभा देवी से किसी बात को लेकर बहस हो गई. इस पर प्रीति ने सास के बाएं हाथ को दांत से काट लिया. उंगली से खून निकलने लगा. न्यायालय में महिला की चीख पर अफरा-तफरी मच गई. बाद में कोर्ट द्वारा घटना की जानकारी नगर पुलिस को दी गई. नगर थाने की दारोगा दीपशिखा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सास व बहू दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आईं.

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और मामले की जांच की. हालांकि इस मामले में गुरुवार शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी. नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है. जख्मी सास को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar 10 Lakh Jobs: नौकरी के लिए राबड़ी आवास के बाहर पुलिस मित्र का धरना, तेजस्वी यादव के वादे पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget