एक्सप्लोरर

Bihar: 'गहलोत के खिलाफ पायलट अनशन कर सकते हैं तो नीतीश के विरोध में मांझी क्यों नहीं?', पूर्व CM इस बात से हैं नाराज

Jitan Ram Manjhi Comment for Strike: जीतन राम मांझी ने कई बड़ा बयान दिया है. उनके बयानों से बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज है. जानिए रविवार को उन्होंने क्या कुछ कहा है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के मन में जो भी हो लेकिन सियासी गलियारे में एक दो नहीं बल्कि कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मांझी भले ही यह कह रहे हों को वह सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं लेकिन अपने ही बयानों से वह अपनी नाराजगी भी बता रहे हैं. अपनी मांग भी बता रहे हैं. एक तरफ कहते हैं कि वह नीतीश के साथ हैं तो दूसरी ओर कहते हैं कि अनशन करना पड़े तो भी नहीं मानेंगे. ऐसे में सवाल है कि आखिर मांझी के मन में क्या है?

रविवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने न सिर्फ नीतीश कुमार के खिलाफ अनशन करने की बात कही बल्कि अपनी नाराजगी के बारे में भी जिक्र किया. रविवार (16 अप्रैल) को पटना के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जीतन राम मांझी ने कहा कि सचिन पायलट जब अशोक गहलोत के खिलाफ अनशन कर सकता है तो जीतन राम मांझी नीतीश कुमार के खिलाफ अनशन नहीं कर सकता है क्या?

नीतीश कुमार के पुराने बयान की दिलाई याद

जीतन राम मांझी ने जिस तरह से रविवार को बयान दिया उससे यह तो साफ है कि वह समझ गए हैं कि कई पार्टियों को उनकी जरूरत है. ऐसे में वह भी सोच समझकर कदम रखना चाहते हैं. मांझी ने कहा कि उन पर महागठबंधन में दबाव है. स्पष्टता हमारी कमजोरी रही है. दबाव ऐसा है कि सभी ये कह रहे हैं कि मेरे साथ चले आइए. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के एक पुराने बयान की याद दिलाई. कहा कि नीतीश कुमार ने पूर्णिया की रैली में चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि मांझी जी कहीं नहीं जाइए. यहीं आपको सब कुछ देंगे. कार्यक्रम में यह बताते हुए कहा कि हम लोगों को निर्णय लेना होगा.

आगे कहा कि बीपीएल वालों को 200 यूनिट बिजली माफ हो. खेती के लिए बिजली बिल न लगे. इसके लिए आंदोलन की जरूरत हो तो करें. यह भी कहा कि निजी स्कूल में 25 फीसद गरीब बच्चों का एड्मिसन नहीं हो रहा. नीतीश कुमार का इस ओर कोई ध्यान नहीं. अगर इसके लिए दवाब बनाना हो आंदोलन किया जाए.

कई कमियां गिनाईं, नाराजगी भी बताई

हम नेता ने आगे बिहार में कई योजनाओं पर चर्चा करते हुए नीतीश कुमार को घेरा. कहा कि इंदिरा आवास में भ्रष्टाचार है. इसकी जांच कराई जाए. सक्षम लोगों का भी राशन कार्ड बना है. उन्होंने कहा कि वह इस मीटिंग के माध्यम से आंदोलन के लिए निर्देश दे रहे हैं. नाराजगी को लेकर कहा कि दिल्ली में उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी. उनसे उन्होंने यह भी कहा कि आपने (नीतीश) मुझे धोखा दिया. दो विभाग हमें मिलना था, लेकिन हमें एक मिला. इसके बाद भी हम आपके साथ हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'जहरीली शराब से 300 से ज्यादा लोगों की हुईं हैं मौतें', सुशील मोदी बोले- इसकी जिम्मेदारी लेते हुए CM दें इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget