एक्सप्लोरर

Bihar Crime: रोहतास में दो शव मिलने से सनसनी, गोली मारकर हत्या करने की है आशंका

Rohtas News: मामला बिक्रमगंज थाना क्षेत्र का है. दो शव मिलने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. वहीं, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

Bihar Crime: रोहतास के बिक्रमगंज के धारूपुर गांव में नहर किनारे वाली सड़क के पास से पुलिस ने दो युवकों के शव को बरामद किया है. पास में एक बाइक भी बरामद हुई है. जो बक्सर जिला की बताई जा रही है. दोनों युवकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों युवकों की गोली मारकर हत्या की गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. वहीं, पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले में मृत व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है. इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मौके से बरामद बाइक का नंबर BR44Q-9473 है. बाइक का नंबर बक्सर जिला का है. जो किसी महिला के नाम से रजिस्टर्ड है. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों के पहचान की कोशिश में जुटी हुई है. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया है. घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

क्या कहते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी? 

बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि बताया कि प्रथम दृष्टि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों युवकों को यहां पर लाकर मारा गया है. पुलिस दोनों शव की पहचान करने में जुटी हुई है. मामले के हर बिंदु पर जांच की जा रही है. घटना को लेकर वैज्ञानिक अनुसंधान भी किया जा रहा है. आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है. पुलिस जांच कर के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा. जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना के गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget