एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना के गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Patna News: मामला बाईपास थाना का है. लुधियाना की रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर ने रेप की शिकायत की. वहीं, इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Bihar News: राजधानी पटना के एक गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ करीब आधा दर्जन युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़ित डांसर ने इसकी लिखित शिकायत बाईपास थाने में की है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस मामले में बुधवार को आवेदन मिला है.

पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लुधियाना की रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर को उनकी कुछ सहयोगियों के साथ कुछ युवकों ने बाईपास थाना क्षेत्र के एक कार्यक्रम के सिलसिले में बुलाया था. बुलाने के बाद सभी युवकों ने आर्केस्ट्रा डांसर को बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गए और जबरदस्ती उनके साथ आधा दर्जन युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया. जब युवती ने इसका विरोध किया और चीखना चिल्लाना शुरू की तो गेस्ट हाउस के मैनेजर ने वहां पहुंचकर युवकों से कमरा को अंदर से बंद कर लेने की बात कही. 

घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक पीड़िता को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गए. किसी तरह युवती बाईपास थाना पहुंची और थाना में छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन  शुरू कर दी है. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि युवकों ने जबरदस्ती उनको शराब पिलाने की भी कोशिश की थी.

एक्शन में पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता के एक कार्यक्रम में बुलाकर उसके साथ मारपीट और गैंगरेप का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं. हालांकि बीती रात मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में गुरुवार की सुबह तक एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढे़ं: नीट पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन! CBI पटना AIIMS के 3 डॉक्टरों से कर रही पूछताछ, सॉल्वर होने का शक

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget