एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में सरपंच की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, भतीजे पर लगा आरोप

Bihar Crime: मामला बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत शिवपुर गांव का है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से पूरा गांव स्तब्ध है.

Rohtas News: रोहतास के बिक्रमगंज अनुमंडल अंतर्गत शिवपुर गांव में शनिवार को हत्या की घटना हुई है. भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 58 वर्षीय सतीश कुमार सिंह के रूप में हुई है जो गांव के सरपंच और प्रखंड संघ के अध्यक्ष भी थे. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भतीजा मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज रांची के अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद या मानसिक अस्थिरता के कारण यह वारदात हुई है.

गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है जिससे गांव में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं, इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है और परिवार में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि सतीश कुमार सिंह गांव के सरपंच होने के साथ ही प्रखंड संघ के अध्यक्ष भी थे और गांव में वे एक सम्मानित व्यक्ति थे.

क्या कहते हैं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी?

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सरपंच सतीश कुमार सिंह की हत्या उनके भतीजे ने अपने दादा के लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले पर नजर बनाई हुई है. घटना को लेकर हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे रोहतास के पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. हथियार छुपाने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. जांच की जा रही है. जांच के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा.

ये भी पढे़ं: Bihar Teacher News: गोपालगंज में सक्षमता पास 800 शिक्षकों की डॉक्यूमेंट में मिली गड़बड़ी, शिक्षा विभाग लेगा एक्शन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget