एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: गोपालगंज में सक्षमता पास 800 शिक्षकों के डॉक्यूमेंट में मिली गड़बड़ी, शिक्षा विभाग लेगा एक्शन!

Gopalganj News: गोपालगंज में सक्षमता परीक्षा की काउंसलिंग में 800 शिक्षकों के कागजातों में गड़बड़ी मिली है. इन शिक्षकों को नई काउंसलिंग का इंतजार है.

Bihar Teacher News: गोपालगंज में सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसिलिंग समाप्त हो गई है. काउंसलिंग समाप्त होने के बाद 800 शिक्षकों के कागज में गड़बड़ी पाई गई है, जिसको विभाग ने डाउटफुल श्रेणी में रखकर जांच करेगा. परीक्षा पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफीकेशन में डाउटफुल के श्रेणी में रखे गए 800 शिक्षकों के कागजातों की जांच के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कमेटी गठित की जायेगी. नए शेड्यूल पर इन शिक्षकों का दोबारा काउंसेलिंग कराई जाएगी. वहीं, जिन शिक्षकों का आधार कार्ड और एडमिट कार्ड मिसमैच है, उनकी भी काउंसलिंग नए शेड्यूल में होगी.

13 सितंबर तक चली थी काउंसलिंग 

बता दें कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के कागजातों की जांच के लिए काउंसलिंग की गई. सदर प्रखंड के बसडीला में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र डीआरसीसी में बीते एक अगस्त से काउंसलिंग शुरू हुई, जो 13 सितंबर तक चली. जिसमें शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों की जांच की गई.

6638 शिक्षकों ने की थी सक्षमता परीक्षा पास

राज्यकर्मी का दर्जा के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा में जिले के करीब सात हजार शिक्षकों ने हिस्सा लिया था. इसमें 6638 शिक्षकों ने परीक्षा पास की थी. परीक्षा पास किए शिक्षकों में से 6544 शिक्षक काउंसलिंग कराने पहुंचे. जिसमें 577 शिक्षकों को आधार मिसमैच होने के कारण काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया. शेष 5964 शिक्षकों की काउंसेलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई. इस काउंसिलिंग के दौरान 800 शिक्षकों के कागजतों में गड़बड़ी पाई गई जिसको डाउटफुल बताया गया.

577 शिक्षकों के नाम में गडबड़ी

डीआरसीसी में काउंसेलिंग के लिए पहुंचे 577 शिक्षकों के आधार कार्ड और सक्षमता परीक्षा के एडमिट कार्ड में अंतर पाया गया. नाम में अंतर पाए जाने पर इनकी काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई. इन शिक्षकों के लिए विभाग फिर से शेड्यूल जारी करेगा. ऐसे शिक्षकों को विभाग के नए शेड्यूल का इंतजार है. 

स्थापना डीपीओ जमालुद्दीन ने बताया कि 577 शिक्षकों का आधार मिसमैच हुआ है इस सभी शिक्षकों के लिए नया शेड्यूल बनाया जाएगा तथा जितने शिक्षक डाउटफुल हैं उन सभी शिक्षकों के कागजातों की जांच कमेटी करेगी.

ये भी पढ़ें: Motihari News: मोतिहारी में दारोगा और चौकीदार को निगरानी ने रिश्वत के साथ पकड़ा, हुई थी बड़ी सेटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget