एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास में सोन नदी में सात बच्चे डूबे, एक ही परिवार के पांच की मौत, दो की तलाश जारी

Rohtas News: रोहतास में बड़ा हादसा हुआ है. पांच बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Bihar News: रोहतास में रविवार को नहाने के दौरान सात बच्चे डूब गए. पांच बच्चों की मौत हो गई है. पांचों बच्चों के शव को पानी से निकाल लिए गए हैं. दो बच्चों की तलाश अभी भी जारी है. गोताखोर उनकी खोज में लगे हुए हैं. रोहतास के थानाध्यक्ष ने इस मामले में जानकारी दी. रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव में यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे. सभी बच्चे एक ही परिवार के थे, जिनमें कृष्णा गोंड के नाम के व्यक्ति के चार बच्चे और एक बच्ची उनकी बहन की थी. 

घटना तब घटी जब ये सात बच्चे नहाने के लिए सोन नदी गए थे. नहाते समय अचानक सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने पांच बच्चों के शव को निकाल लिया, लेकिन दो बच्चे अब भी लापता हैं.

एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में सभी डूबे

तुम्बा गांव के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी गोलू कुमार ने बताया कि बच्चे नहाने के दौरान एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण वे खुद भी डूबने लगे. गोलू ने बताया, 'हम लोग सोन नदी में नहाने गए थे, तभी एक बच्चा डूबने लगा. उसे बचाने के लिए हम सभी पानी में कूद गए, लेकिन खुद भी डूबने लगे. किसी तरह हम बचकर बाहर निकले, लेकिन पांच बच्चे नहीं बच सके.

मौके पर पुलिस-प्रशासन की पहुंची टीम

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. रोहतास के थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर वे तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पांच बच्चों के शव बरामद किए. दो बच्चों की तलाश में गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है. सभी बच्चे 8-12 वर्ष के हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं, इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav Residence: तेजस्वी यादव ने बंगला नंबर 5 किए खाली, सम्राट चौधरी के आवंटन से क्यों मची है सियासी खलबली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget