एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाएगी केंद्र सरकार', बोले रविशंकर प्रसाद- भारत झुकेगा नहीं

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आतंकवाद बड़ा नासूर है, जो दुनिया को परेशान कर रहा है. दूसरे देशों के दौरे पर हम लोग जा रहे हैं. मेरी अगुवाई में डेलीगेशन बना है.

Patna News: पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए, पाकिस्तान एवं आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत की तरफ से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर को केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश में है. इसके लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत कई अहम साझेदार देशों का दौरा करेगा. इस बात की जानकारी रविशंकर प्रसाद एबीपी न्यूज से बातचीत में दी. 

ऑल पार्टी डेलिगेशन में बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय झा, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, द्रमुक सांसद कनिमोझी, बीजेपी सांसद बैजनाथ पांडा नेतृत्व करेंगे.

'पीएम मोदी की सोच बहुत बड़ी है'

रविशंकर प्रसाद ने एबीपी न्यूज से बातचीत में केंद्र सरकार के इस फैसले पर कहा कि पीएम मोदी की सोच बहुत बड़ी है. भारत ने दुनिया को एक संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. पाकिस्तान अपनी धरती से यहां आतंकवादियों को भेजेगा तो सख्त कार्रवाई होगी. PM मोदी का संदेश है कि पानी और खून साथ नहीं बहेगा, ट्रेड और टॉक साथ नहीं होगा.

आतंकवाद बड़ा नासूर है, जो दुनिया को परेशान कर रहा है. कुल सात डेलिगेशन बने हैं. दूसरे देशों के दौरे पर हम लोग जा रहे हैं. मेरी अगुवाई में डेलीगेशन बना है. धन्यवाद देता हूं पीएम मोदी को. मुझे जानकारी दी गई है कि मुझे सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया जाना है. 10 दिन का मेरा दौरा है. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विपक्ष के नेता भी लीड कर रहे हैं. शशि थरूर कनिमोई लीड कर रहे हैं. PM मोदी की सोच है कि पूरा देश एक स्वर में बोले.

वहीं डेलिगेशन में थरूर के नाम पर विवाद हो गया है. कांग्रेस ने कहा कि हमने उनका नाम नहीं दिया. सरकार ने उन्हें एक डेलिगेशन का लीड बनाया. हमसे चार नाम सरकार ने मांगे थे, जो नाम हम लोगों ने दिए उसे शामिल नहीं किया गया. सरकार की कूटनीतिक फेल हो गई. यह अवसरवाद की राजनीति है. इस पर उन्होंने कहा कि मुझे टिप्पणी नहीं करनी. कांग्रेस में बहुत कलह होता है.

आतंकवाद की जड़ उखाड़ देंगे- रविशंकर प्रसाद

अभी पूरे देश को एक स्वर में बोलना चाहिए. सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का निर्णय आतंकवाद को बहुत बड़ा संदेश है. भारत उनके सामने झुकेगा नहीं. नरेंद्र मोदी इतने साहसिक नेता हैं कि आतंकवाद की जड़ उखाड़ देंगे. वहीं भारत पाक के बीच युद्धविराम में अमेरिका के कथित मध्यस्थता पर सरकार को विपक्ष लगातार घेर रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि अभी ये राजनीति का समय नहीं है. आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए.

बता दें सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई की जानकारी साझा करेगा. सरकार का उद्देश्य है कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने जो आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कदम उठाया है, उसकी जानकारी वैश्विक समुदाय को दी जाए.

ये भी पढ़ें: चुनावी साल में पटना वालों को बड़ी सौगात, CM नीतीश कुमार ने किया मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget