एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार और BJP की मिलीभगत...', 'डबल इंजन' की सरकार पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य?

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पेपर लीक, कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है. सरकार को विफल बताया और कहा कि झूठे-प्रचार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है.

Rohini Acharya: बिहार में एनडीए की सरकार पर इन दिनों विपक्ष हमलावर है. कांग्रेस (Congress) और आरजेडी (RJD) के नेता नीतीश सरकार (Nitish Government) को घेर रहे हैं. बिहार में कभी पुल गिरने पर तो कभी आए दिन हो रही हत्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं. अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी और सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्य ने डबल इंजन की सरकार पर हमला किया है. रोहिणी ने बुधवार (17 जुलाई) को एक्स पर पोस्ट करते हुए निशाना साधा.

रोहिणी आचार्य ने पेपर लीक, कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने बुधवार को एक्स पर लिखा, "बिहार में नैतिक तौर पर टूटे निजाम का शासन है, सरकार की हर शाख पर एक-एक नक्कारा लाचार बैठा है, अवसरवादिता के पुरोधा आत्ममुग्ध श्री नीतीश कुमार जी व् भाजपा की मिलीभगत वाली फेल डबल इंजन की सरकार की सरपरस्ती में बिहार बेपटरी हो चुकी है."

रोहिणी ने सरकार को बताया विफल

अपने पोस्ट में ही आगे रोहिणी लिखती है, "मूलभूत व्यवस्थाएं बदहाल हैं, अफसरशाही सरकार चलाने वालों व विधायिका पर हावी है, संरचनाओं को भ्रष्टाचार का दीमक चाट कर खोखला कर रहा है, कानून-व्यवस्था अपराधियों के रहम-ओ-करम (अनुकंपा) पर है.  सतत व समग्र विकास के मानकों पर खुद को साबित करने में सरकार विफल है. प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली का हब बनाए जा चुके बिहार में युवाओं का भविष्य गर्त में धकेलने को सत्ताधारी गठबंधन आमादा है."

आगे कहा, "सत्ता में बैठे लोगों व सत्ताधारी जमात के भोंपूओं के बड़बोलेपन व झूठे-प्रचार से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है. शासन व शासक की विश्वसनीयता, प्रदेश की जनता के प्रति इनकी प्रतिबद्धता पर बड़ा सवाल है और ऐसे में जन-जन की बस एक ही पुकार है, इस निकम्मी-नक्कारी सरकार से अब निजात पाने की दरकार है."

यह भी पढ़ें- Chhapra Triple Murder: छपरा में पिता और 2 बेटियों की हत्या, छत पर सोया था परिवार, बच्चियों की मां पर भी हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- 'जब तक सम्राट चौधरी…'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, अखिलेश को भी घेरा, बोले- 'ये असली...'
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बने रामबचन राय, JDU में खुशी

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget