एक्सप्लोरर

Road Accident: दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, तीन युवकों की मौत

Darbhanga News: स्कॉर्पियो दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही थी. आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीनों युवक जख्मी हो गए. डीएमसीएच ले जाने के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

दरभंगा: जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. स्कॉर्पियो और बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. तीनों की पहचान गुहला पंचायत के वर्तमान मुखिया विजय दास के पुत्र विकास दास (20 साल), हबीबपुर निवासी परमेश्वर महतो के पुत्र राजदेव महतो (35 साल) और इसी गांव के उपेंद्र महतो के पुत्र अमरजीत महतो (28 साल) के रूप में हुई है.

दरभंगा से समस्तीपुर जा रही थी स्कॉर्पियो

घटना के संबंध में बिशनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि स्कॉर्पियो (बीआर 32जे 3509) दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही थी. बाइक सवार युवक समस्तीपुर की ओर से आ रहे थे. इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार तीनों युवक कुछ दूर जाकर गिर गए. इस घटना में वे बुरी तरह घायल हो गए. इलाज के लिए भेजा गया लेकिन मौत हो गई.

इलाज के लिए पहले भेजा गया पीएससी

बताया जाता है कि पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पहले हनुमान नगर पीएससी भेजा गया. यहां देखने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों घायल युवकों को डीएमसीएच भेज दिया. डीएमसीएच पहुंचने पर जब डॉक्टर ने जांच की तो तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी.

हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक फरार

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. स्कॉर्पियो में ड्राइवर अपने परिवार के साथ घर जा रहा था. इसी दौरान यह भीषण हादसा हो गया. घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मच गई थी.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, JDU नीतीश की पार्टी नहीं, शरद यादव को धकिया कर हथिया लिया, ललन सिंह को लेकर खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget