एक्सप्लोरर

Banka Accident: बांका में भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर रूप से जख्मी

Banka Road Acciden: दो बाइकों की टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास का इलाका थर्रा उठा. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

Road Accident In Banka: बांका जिले के धोरैया-नवादा बाजार मुख्य सड़क मार्ग पर धोरैया थाना क्षेत्र के सठियारी कॉम्प्लेक्स के समीप मंगलवार की रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वहीं घटना के करीब एक घंटे के बाद चप्पल की निशानदेही पर एक अन्य युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे से बरामद किया गया.

मृतकों की पहचान धोरैया प्रखंड के बिशनपुर ग्राम निवासी मोहम्मद जसीम, बिशनपुर ग्राम निवासी मोहम्मद सद्दाम एवं खैरा ग्राम निवासी मोहम्मद अजीम के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतक एवं जख्मी के परिजनों में कोहराम मच गया है.

दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर

बताया जा रहा है कि धोरैया प्रखंड क्षेत्र के खैरा ग्राम निवासी मोहम्मद अजीम अपने मित्र मोहम्मद उमर के साथ बाइक पर सवार होकर कपड़ा सिलवाने मन्नीहाट जा रहा था, ठीक उसी समय विपरीत दिशा से बिशनपुर ग्राम निवासी मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद जसीम और आजाद आलम बाइक से घर लौट रहा था.

इसी क्रम में सठियारी कॉम्प्लेक्स के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने में जोरदार भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार युवक सड़क किनारे जा गिरा, जिसमें घटनास्थल पर ही तीन युवकों की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों की टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास का इलाका थर्रा उठा, इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण रात के अंधेरे में जैसे-तैसे घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की नजाकत को समझते हुए ग्रामीणों ने धोरैया पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर धोरैया थाना की पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में सभी को लेकर धोरैया सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया. अन्य दो जख्मी युवक की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया है.

परिजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन

इधर इस भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना के बाद धोरैया सीएचसी परिसर में मृतक एवं जख्मी के परिजनों के चीख-पुकार से माहौल काफी गमगीन हो गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

इस सम्बंध में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवक की मौत हुई है, जबकि दो जख्मी को भागलपुर रेफर किया गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar: बिहार NDA में CM फेस पर घमासान, अमित शाह के बयान से JDU में बेचैनी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget