एक्सप्लोरर

Road Accident: खगड़िया में गड्ढे में गिरी कार, 3 लोगों की मौत, पूर्णिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे वाहन के चलते हादसा

Three People Died in Road Accident Khagaria: महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर काजीचक के पास की घटना है. परिजनों को फोटो भेजकर पहचान कराई गई.

खगड़िया: जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर काजीचक के पास शनिवार की दोपहर एक कार पानी भरे गड्ढे में पलट गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में उद्योग विभाग के प्रसार पदाधिकारी ओंकार भानु और उनके विभागीय सहकर्मी बिनोद साह शामिल हैं. इसके अलावा उनके कार के चालक की भी मौत हो गई है.

अज्ञात वाहन के कारण हुई घटना

घटना के संबंध में बताया गया कि पूर्णिया की ओर से तेज गति से एक वाहन आ रहा था. पटना की ओर से जा रही कार से टक्कर हो गई. इसके बाद कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई. कार में सवार तीनों लोगों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी.

तीनों शव की हो गई पहचान

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी. कुछ देर के बाद मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी थाने की ओर से दी गई. मोबाइल से फोटो पहचान के लिए भेजा गया और संपर्क किया गया. जैसे ही परिजनों को मौत की सूचना मिली तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया. दुर्गा पूजा की खुशी मातम में छा गई.

इस मामले में महेशखूंट थाना के एसएचओ ने बताया कि मृतकों में ओंकार भानु उद्योग विभाग में प्रसार अधिकारी थे. दूसरे शख्स की पहचान बिनोद साह के रूप में हुई है. वो उसी विभाग में स्टेनो थे. तीसरा ड्राइवर था जो जहानाबाद का रहने वाला था. ओंकार भानु और बिनोद साह पूर्णिया के बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

VIDEO: BJP नेता के सामने जब पहुंचा शराबी, संजय जायसवाल बोले- एहि से नीतीश के हम कहेनी शराबबंदी खोल देवे के

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी में किशोरी से गैंगरेप का प्रयास, पूजा कर लौट रही थी, दो युवक गिरफ्तार, बाकी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget