एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के बयान पर आरजेडी का सवाल, मुख्यमंत्री दोस्त की मदद से बने या दुश्मन की

मनोज झा ने कहा कि बिहार में इस वक़्त हालत ये हैं कि नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार तक नहीं हो पा रहा, क्योंकि सहयोगी दल बीजेपी की तरफ से उनको लिस्ट ही नहीं सौंपी जा रही.

नई दिल्ली: बिहार में नई सरकार के गठन को करीबन 2 महीने का वक्त हो रहा है, लेकिन अभी भी सरकार में मौजूद सहयोगी दलों के बीच सब कुछ सामान्य नहीं दिख रहा. इसी की तस्वीर देखने को मिली जेडीयू की कार्यकारिणी के दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि आखिर दोस्त कौन है और दुश्मन कौन. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद विपक्षी दल आरजेडी ने उन पर यह कहते हुए निशाना साधा है कि वह गोल-गोल बातें करना बंद करें और अगर मुख्यमंत्री बने बैठे हैं, तो उनको यह भी पता होना चाहिए कि आखिर वह दोस्त के सहयोग से मुख्यमंत्री बने हैं या दुश्मन के.

आरजेडी सांसद मनोज झा ने नीतीश के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि नीतीश कुमार इस वक्त जिस हालात से गुजर रहे हैं, वह उनकी छवि नहीं थी, यह उनकी छवि के विपरीत है. विधानसभा की करीब 1/6 सीट पाकर वह मुख्यमंत्री बने हैं और उनको यह नहीं पता कि वह सरकार दोस्त के साथ चला रहे हैं या दुश्मन के साथ.

मनोज झा ने कहा कि बिहार में इस वक़्त हालत ये हैं कि नीतीश सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार तक नहीं हो पा रहा, क्योंकि सहयोगी दल बीजेपी की तरफ से उनको लिस्ट ही नहीं सौंपी जा रही. हालत ये है कि नीतीश कुमार छोटे-छोटे फैसले तक नहीं ले पा रहे.

मनोज झा ने कहा कि नीतीश कुमार के इन रहस्यवादी बयानों से बिहार की मूल समस्या दूर नहीं होने वाली.जब 2015 में बीजेपी के खिलाफ मत पड़े थे पर 2017 में नीतीश ने उसी बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और सत्ता बीजेपी के हवाले कर दी. लेकिन उस दौरान उनको दर्द नहीं हुआ, क्योंकि वह किसी दबाव में नहीं थे. आरजेडी का यही मानना है कि नितीश कुमार को खुल कर बोलना चाहिए कि किसने दोस्त का काम किया और किसने दुश्मन का.

हालांकि मनोज झा ने इशारों इशारों में यह भी साफ कर दिया कि कुछ ही वक्त पहले बीता विधानसभा चुनाव नीतीश सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी का चुनाव था और मत नीतीश कुमार के खिलाफ पड़े थे, ऐसे में आरजेडी उनके साथ मिलकर सरकार नहीं बनाना चाहेगी. लेकिन इन सबके बीच मनोज झा ने यह भी कहने में गुरेज नहीं किया कि जेडीयू के कई विधायक पार्टी से अलग हो सकते हैं लेकिन वह किस तरफ जाएंगे पर फिलहाल चुप्पी साधे रखी है.

यानी जिस तरीके की तस्वीरें इस वक्त सामने आ रही है वह यह इशारा जरूर कर रही हैं कि बिहार की राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं है खासतौर पर नीतीश सरकार में. ऐसे में अगर आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में एक बार फिर कोई बड़ा भूचाल आए तो अचंभित नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में क्रैश हुए प्लेन के ब्लैक बॉक्स के लोकेशन का पता चला, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  IND vs AUS: नस्लीय टिप्पणी पर भड़के कप्तान विराट कोहली, कहा- इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे, बोले- 'ज्ञानेश कुमार…'
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा
बिहार MLC चुनाव: क्या नीरज कुमार को लड़ाएंगे अनंत सिंह? डिप्टी CM ने किया खुलासा

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget