एक्सप्लोरर

RJD कार्यकर्ताओं ने टिकट की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर दिया धरना, कहा- टिकट नहीं मिला तो दे देंगे जान

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में टिकट की दावेदारी पक्की करने को लेकर कैंडिडेट लगातार पार्टी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.

पटना: विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी के लिए पसीना बहाया है, उन्होंने चुनाव में टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है. इसी क्रम में रविवार को पटना स्थित आरजेडी कार्यालय के बाहर टिकट के लिए उम्मीदवारों ने धरना प्रदर्शन किया. दो आरजेडी कार्यकर्ता सुबह सात बजे से ही आरजेडी कार्यालय के गेट पर आमरण अनशन पर बैठे थे. दोनों टिकट देने की मांग कर रहे थे. धरना दे रहे कार्यकर्ताओं में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से गोरख ठाकुर और अरवल जिले के निखिल कुमार शामिल हैं.

आशा है कि पार्टी देगी टिकट

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता ने कहा कि मैं सुबह सात बजे से धरने पर बैठा हुआ था. लालटेन हमारे पार्टी का चिन्ह है और हमारे जैसे एक-एक कार्यकर्ता का कहना है कि इस चिन्ह को जिताकर हम लोगों को विधानसभा भेजना है. वहीं गोरख ठाकुर का कहना है कि मैं वहां से पिछले तीन टर्म से जीते हुए उम्मीदवार के विरोध में रहने का काम कर रहा हूं और आशा है कि पार्टी मुझे वहां से टिकट देगी.

आलाकमान तक पहुंचाना है मैसेज

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा से आने वाले गोरख ठाकुर का कहना है कि अगर पार्टी हमलोग जैसे कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करेगी तो ऐसे में हम पार्टी के निकट अपनी जान देने का काम करेंगे. जरूरत पड़ी तो आत्मदाह भी करेंगे. मैं पार्टी से रुष्ठ नहीं हूं, मैं अपनी पार्टी से संतुष्ट हूं. यहां धरना देने का कारण यही है कि मुझे अपना मैसेज ऊपर पहुंचाना है कि मैं भी वहां से उम्मीदवार हूं.

काफी दिनों से हैं पार्टी के एक्टिव मेंबर

मालूम हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में टिकट की दावेदारी पक्की करने को लेकर कैंडिडेट लगातार पार्टी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इसी क्रम में आज आरजेडी कार्यालय के बाहर मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से आए दो आरजेडी नेता टिकट की दावेदारी को लेकर अनशन पर बैठ गए. बता दें कि आरजेडी नेता रामसेवक ठाकुर काफी दिनों से पार्टी के एक्टिव मेम्बर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget