एक्सप्लोरर

RJD Worker Murder: सीवान में RJD कार्यकर्ता की हत्या, तीन दिनों से लापता सद्दाम का मिला शव, परिजनों ने किया बवाल

घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि वे लोग दौड़ते रह गए, कभी महादेवा ओपी थाना तो कभी सराय ओपी थाना लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकी. पुलिस की लापरवाही के कारण  उसके भाई की जान गई है.

सीवान: बीते तीन दिनों से लापता आरजेडी कार्यकर्ता मोहम्मद सद्दाम की सोमवार को लाश बरामद की गई. पानी में बहती लाश को देखकर लोग सकते में आ गए. बता दें कि महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद सलीम के बेटे सह आरजेडी कार्यकर्ता मोहम्मद सद्दाम बीते दिनों अपने दोस्त सुधाकर सिंह के बेटे प्रीतम उर्फ गुड्डू के घर तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उसके बाद से वो गायब हो गए थे. इसी क्रम में सोमवार को उनका शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया. आक्रोशित लोगों और परिजनों ने सीवान-बड़हरिया मुख्य सड़क पर आगजनी कर सड़क को घंटों जाम रखा और जमकर नारेबाजी की.

पीट-पीटकर कर हत्या का लगाया आरोप

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद गुड्डू ने बताया है कि तीन रोज पहले प्रीतम उर्फ गुड्डू के घर तिलक समारोह में शामिल होने गए उसके भाई को पहले तीन लड़कों ने शराब पिलाया और फिर नशे की हालत में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को चंवर में फेंक दिया, जिसे आज बरामद कर लिया गया है. वहीं, मृतक के भाई ने यह भी बताया कि वे लोग दौड़ते रह गए, कभी महादेवा ओपी थाना तो कभी सराय ओपी थाना लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कर सकी. पुलिस की लापरवाही के कारण  उसके भाई की जान गई है.

Republic Day 2022: पटना के गांधी मैदान में कुछ इस तरह होगी परेड, देखें कैसे हो रही तैयारी, abp पर खास तस्वीरें

लोगों को समझाने पहुंचे अधिकारी 

इधर, सड़क जाम कर हंगामा करने की सूचना पाकर सीवान के एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडे और आरजेडी विधायक बच्चा जी पांडे मौके पर पहुंचे और किसी तरीके से आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का काम किया. हालांकि, आक्रोशित लोग प्रशासन और विधायक की बात मानने से इंकार कर गए. उनका साफ तौर पर यह कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो और घटना में शामिल गाड़ी की भी बरामद किया जाए.

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझाने पहुंचे एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय ने कहा कि वे सड़क जाम को जल्द खत्म करें. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. अधिकारियों के लगातार समझाने के बाद लोग सड़क पर से हट गए, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया.

यह भी पढ़ें -

Bihar News: सैलून में अगरबत्ती की खुशबू बिखेर रहे तेज प्रताप यादव, एक फैन ने कहा- भैया जी! कॉन्फिडेंस बूस्ट हो रहा

Bettiah News: पर्यटन मंत्री के बेटे समेत सात लोगों पर हुई FIR, घटना के बाद नारायण प्रसाद ने दी थी सफाई, अब कार्रवाई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget