एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: 'तेजस्वी अगर ईंट और राइफल चलाएगा तो उसे कोई नहीं छोड़ेगा', गिरिराज सिंह ने दिया अल्टीमेटम

Tejaswi Yadav News: गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के 'मुसलमानों पर बुरी नज़र रखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे' बयान की आलोचना की. इसे हिंदू विरोधी बताया.

Giriraj Singh: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि 'मुसलमानों को बुरी नजर से देखने वालों की ईंट से ईंट बजा देंगे'. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि 'ये ईंट से ईंट किसका बजा देंगे? मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ये दोनों बाप-बेटे इतने फ्रस्टेशन में क्यों है? अगर उन्होंने कहा होता कि आज कोई बाहरी रोहिंग्या बिहार आता है तो ईंट से ईंट बजा देंगे, तो यह बात कहीं न कहीं शोभा देती. ये तो रोहिंग्या और घुसपैठियों के लिए दूसरों की ईंट से ईंट बजा देंगे और राइफल चला देंगे. तो इन्हें क्या लगता है कि और कोई यहां पर बैठा रहेगा. 

आगे उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव वोट बैंक के सौदागर हैं. उन्हें हिंदुओं के वोट पर भरोसा नहीं है. यही सेक्युलरिज्म का मतलब है. मुसलमानों के पक्ष में बोलो, उनका वोट लो, यही सेक्युलरिज्म है. यही अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव का एजेंडा है.

आरजेडी पर गिरिराज सिंह का हमला

केंद्रीय मंत्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'घुसपैठियों और रोहिंग्याओं से इतना प्रेम है, जिन हिंदुओं की बहू-बेटियों को रोहिंग्या परेशान करते हैं, उनसे इनको कोई प्रेम नहीं है. मैं वहां छह दिन तक गया और कहीं कोई दंगा नहीं हुआ. दोनों बाप-बेटे दंगा भड़काना चाहते हैं. आरजेडी नेता रोहिंग्या और आतंकवाद के प्रेमी हैं.'

गिरिराज सिंह ने निकाली थी 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा'

बता दें कि तेजस्वी यादव ने यह बात बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर कही है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेताओं ने सीमांचल इलाके में जनता से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं की, बल्कि वे एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

गौरतलब है कि सीमांचल के कुछ जिले मुस्लिम बहुल हैं. गिरिराज सिंह का सीमांचल दौरा घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को खत्म करने को लेकर था. बिहार की राजनीति में मुस्लिम मतदाता हमेशा से आरजेडी के पक्ष में वोट करते रहे हैं. इसीलिए, तेजस्वी यादव ने मुसलमानों के समर्थन में ऐसा बयान देकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है.

ये भी पढे़ं: Bihar Teacher News: जमुई में स्कूली शिक्षकों पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी, डंडा और चाकू से किया जानलेवा हमला, दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget