एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election Results: चुनाव में RJD के बाहुबलियों का जलवा! अनंत सिंह ने पटना में करा दिया 'खेला', गया सीट पर भी जमाया कब्जा

Bihar MLC Election Result: दोनों विधायकों ने अपनी जिम्मेदारी पर तेजस्वी यादव से दोनों उम्मीदवारों को टिकट दिलाई थी. ऐसे में दोनों उम्मीदवारों की जीत पार्टी के साथ-साथ उनकी भी प्रतिष्ठा का सवाल था.

जहानाबाद: बिहार विधान परिषद चुनाव में आरजेडी के दो बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सुरेंद्र यादव का जलवा देखने को मिला. जिगरी दोस्त रहे दोनों विधायकों ने पटना और गया, जहानाबाद व अरवल विधान परिषद सीट पर अपने चहेते उम्मीदवार को जिताने में सफलता पाई. उक्त दोनों सीटों पर आरजेडी के दो बाहुबली विधायकों का सिक्का चला. एक ओर जहां आरजेडी विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव अपने उम्मीदवार नागेंद्र यादव उर्फ रिंकू यादव को गया, जहानाबाद व अरवल विधान परिषद सीट पर जिताने सफल रहे. 

जेल में बैठे अनंत ने कर दिया 'खेला'

वहीं, दूसरी ओर बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने उम्मीदवार कार्तिकेय मास्टर को पटना में जिताने में सफल रहे. आरजेडी उम्मीदवार कार्तिकेय उर्फ मास्टर साहब ने जेडीयू के वाल्मीकि सिंह को 331 वोटों से हराया है. जबकि आरजेडी के बाहुबली विधायक सुरेंद्र यादव के चहेते उम्मीदवार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने जेडीयू उम्मीदवार मनोरमा देवी को 538 वोटों से हराया. नागेंद्र सिंह यादव विधायक सुरेंद्र यादव के रिश्तेदार भी हैं.

बिहार में MLC चुनाव का परिणाम आने से पहले ही मैदान छोड़कर भागा RJD का यह उम्मीदवार, अपनी पार्टी पर ही लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि दोनों विधायकों ने अपनी जिम्मेदारी पर तेजस्वी यादव से दोनों उम्मीदवारों को टिकट दिलाई थी. ऐसे में दोनों उम्मीदवारों की जीत पार्टी के साथ-साथ उनकी भी प्रतिष्ठा का सवाल था. परिणाम को लेकर आरजेडी और जेडीयू समर्थकों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी. ऐसे में चुनाव परिणाम आने के बाद जहां आरजेडी समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, जेडीयू समर्थक मायूस नजर आ रहे हैं.

आरजेडी उम्मीदवार रिंकू यादव की जीत को जन मुक्ति आंदोलन के जिलाध्यक्ष हरिलाल यादव और अरवल मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने  धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की जीत बताया है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime News: सीवान में रिटायर्ड आरपीएफ जवान और उसके बेटे की हत्या, आपसी रंजिश में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Chaiti Chhath 2022: चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, पटना शहर में दो दिन के लिए ट्रैफिक रूट में बदलाव, देखें नया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget