एक्सप्लोरर

सुशील मोदी के वार पर RJD ने किया पलटवार, कहा- कभी भी गिर सकती है NDA सरकार

मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जोड़तोड़ का इतिहास बीजेपी और जेडीयू का रहा है. जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के विधायक तोड़े थे. हमें जोड़तोड़ नहीं करना है.

पटना: राज्यसभा सांसद सुशील मोदी द्वारा आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर जेल में बैठकर बिहार की राजनीति को अस्थिर करने का आरोप लगाने के बाद एक बार फिर सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. सुशील मोदी के इस बयान पर आरजेडी ने पलटवार किया है और उन्हें अपनी पार्टी संभालने की नसीहत दी है. साथ ही यह भी कहा है कि जोड़तोड़ की राजनीति आरजेडी नहीं बीजेपी-जेडीयू के लोग कर रहे हैं. यह सरकार पहले से ही वेंटिलेटर पर है, कभी भी गिर सकती है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने रविवार को कहा कि सुशील मोदी पहले अपने कुनबे को संभाल लें. कहीं, गठबंधन में दरार न आ जाए. उन्होंने अरुणाचल की घटना पर चुटकी लेते हुए कहा कि वहां तो यार ने ही यार का घर लूट लिया है. वहां की घटना का अब बिहार में भी असर दिख रहा है. जेडीयू नेता अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं. सीएम नीतीश ने भी इस बात पर दुख व्यक्त किया और कहा कि बीजेपी ने यह ठीक नहीं किया है.

मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जोड़तोड़ का इतिहास बीजेपी और जेडीयू का रहा है. जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के विधायक तोड़े थे. हमें जोड़तोड़ नहीं करना है. पहले वह अपने घर को ही संभालें तो बेहतर होगा. कहीं, अंतर्कलह की वजह से बिहार में एनडीए की सरकार ना गिर जाए.

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग बेवजह लालू यादव पर सरकार गिरने का दोष मढ़ रहे हैं. जिस सरकार का एक चक्का ट्रक और दूसरा चक्का स्कूटर है, वह भला आराम से कैसे चल सकता है. तीन नंबर की पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया है. यह सरकार चलने वाली नहीं है. फिलहाल वेंटिलेटर पर है, लेकिन किसी भी समय गिर सकती है.

वहीं, बीजेपी नेता निखिल आनंद ने सुशील मोदी ने ट्वीट को सही बताते हुए कहा कि आरजेडी हताश, निराश और परेशानी के दौर से गुजर रही है. आरजेडी के नेता बदहवास हैं. उनको पता है कि जेडीयू-बीजेपी के अटूट गठबंधन के रहते हुए आरजेडी कभी सपने में भी सत्ता में वापसी नहीं कर सकती है. इसलिए आरजेडी नेता फालतू बयानबाजी कर रहे हैं.

निखिल आनंद ने कहा कि आरजेडी नेता अपने गिरेबान में झांके. आरजेडी जैसी परिवारवादी पार्टी के लिए सत्ता सिर्फ संपत्ति जब्त करने का साधन रहा है. इनके लिए भ्रष्टाचार और विकास कभी मुद्दा नहीं रहा है. एनडीए की गठबंधन की सरकार ने बिहार में विकास किए हैं. हम सब हमेशा विकास के रास्ते पर चलते रहे हैं और आगे भी चलते रहेंगे. आरजेडी जैसी पार्टियां आगे भी हारती रहेंगी और सत्ता में पुनर्वापसी का सपना दिन में ही देखती रहेंगी.

गौरतलब है कि शनिवार को सुशील मोदी ने ट्वीट कर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पर जेल से फोन के जरिए सूबे की जोड़तोड़ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था. सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि बिहार में बीजेपी और जदयू के बीच लगभग दो दशक पुरानी दोस्ती से जलने वाले तत्वों की वजह से हमारे बीच एक बुरा दौर आया और गुजर गया. हमें जनता ने जब फिर सेवा का मौका दिया, तो विपक्ष की छाती फटने लगी.

उन्होंने कहा था कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची रिम्स के पेइंग वार्ड से जेल नियमों का उल्लंघन कर मोबाइल फोन के जरिये लगातार राजद नेताओं को निर्देश देकर जोडतोड को बढ़ावा दे रहे हैं. जिन लोगों ने ट्रांसफर-पोस्टिंग को कमाई का जरिया बना लिया था, वे मलाई न मिलने के कारण के रुटीन प्रशासनिक काम को राजनीतिक रंग देना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर लड़ेंगे बांकीपुर सीट से उपचुनाव? जन सुराज की ओर से आया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर लड़ेंगे बांकीपुर सीट से उपचुनाव? जन सुराज की ओर से आया बड़ा बयान
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
अब मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से जा सकेंगे ISBT, CM सम्राट ने किया उद्घाटन, क्या होगा किराया?
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार
राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, 20 साल बाद नए आवास में शिफ्ट हुआ परिवार

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget