एक्सप्लोरर

बिहारः बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरा RJD, तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

आरजेडी विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर अब विपक्षी पार्टियां केंद्र व राज्य सरकार से दो-दो हाथ करने के मूड में हैं. पहले कांग्रेस और अब आरजेडी ने इसकी शुरुआत कर दी है.

पटना/मोतिहारीः बढ़ती महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (आरेजडी) ने आवाज तेज कर दी है. रविवार को बिहार के कई इलाकों से प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आईं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है. लोग भूख से मर रहे हैं. तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और इसके नेता चुप हैं. हम आज बिहार के सभी प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं.

वहीं, पूर्वी चंपारण के नरकटिया से आरजेडी विधायक डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर अब विपक्षी पार्टियां केंद्र व राज्य सरकार से दो-दो हाथ करने के मूड में हैं. पहले कांग्रेस और अब आरजेडी ने इसकी शुरुआत कर दी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आरजेडी ने दो दिवसीय आंदोलन का आगाज कर दिया है. इसी को लेकर बिहार के सभी जिलों के हर प्रखंड में आरजेडी के नेता व कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं.

सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

इसी कड़ी में रविवार को डॉ. शमीम अहमद ने भी अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. विधायक ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैल गाड़ी पर सवार होकर घर से निकले. साथ ही कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार व केंद्र सरकार का अर्थी भी निकाला. सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते दिखे. इसके अलावा गोपालगंज, वैशाली, छपरा समेत कई जिलों में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. 

बता दें कि हर दिन डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है. ऐसे में लोगों की आवाज उठाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 18 और 19 जुलाई को बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. अभी तक कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल ने महंगाई पर अपना मोर्चा खोला है. अब इस लड़ाई में आरजेडी भी आ गया है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: भोजपुर में भूमि विवाद को लेकर अधेड़ को मारी गोली, पहले से घात लगाकर बैठे थे 5 बदमाश

Bihar Politics: FIR के लिए 4 घंटे बैठे IAS सुधीर कुमार, लालू ने कहा- नीतीश कुमार ने बिहार को सर्कस बना दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget