एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार को 'नाथने' की तैयारी में RJD! मुख्यमंत्री से 'नजदीकियों' पर जगदानंद सिंह का बड़ा बयान, पढ़ें क्या कहा

जेडीयू को मर्जर ऑफर देने वाले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा, " देखते हैं ना गांव में घूम-घूम के जो चरता है, लोग उसको नाथते हैं और खूंटे में बांध देते हैं. तो वो ठीक हो जाता है. "

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आरजेडी (RJD) के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के बाद से सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. सब तरफ इस संबंध में चर्चा हो रही है. इसी बीच बुधवार को जेडीयू (JDU) की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए आरजेडी प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav), पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi), नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को न्योता भेजा गया है.

आरजेडी ने अपना स्टैंड कर दिया क्लियर

इस घटना के बाद कयासों का दौर निकल पड़ा है. सभी पुराने साथी रहे नीतीश और लालू की बढ़ती नजदीकी को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, इस संबंध में जब एबीपी ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jangdanand Singh) से बात की तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल आरजेडी नजदीकी बढ़ाने के मूड में नहीं है. 

 

जगदानंद सिंह ने कहा, " मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि जिसमें स्थायित्व ना हो उससे नजदीकी कौन बढ़ाएगा. क्यों बढ़ाएगा." जेडीयू का आरजेडी में विलय कराने का ऑफर देने के संबंध में उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि यहां रहेगा तो शायद दुरुस्त रहेगा. देखते हैं ना गांव में घूम-घूम के जो चरता है, लोग उसको नाथते हैं और खूंटे में बांध देते हैं. तो वो ठीक हो जाता है. 

आरजेडी में लोगों को मिलेगी मुक्ति

विलय करने पर ही वे नीतीश कुमार को स्वीकार करेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा, " अरे स्वीकार करने का सवाल ही कहां उठता है. राम मनोहर लोहिया की शिक्षा से प्रशिक्षित, कर्पूरी ठाकुर के विचारों से लैस अनेकों लोग वहां फंस गए हैं. ऐसे लोग जहां फंसे और मुक्ति चाहते हैं, तो आरजेडी में मुक्ति की जगह है उन लोगों के लिए." 

तेज प्रताप प्रकरण के संबंध में सिंह ने कहा, " तेज प्रताप का चैप्टर मेरे पास से क्लोज हो चुका है. ये ऐसा चैप्टर नहीं है, जिसका भजन हम गाते रहें. जितनी बातें कहनी थीं, सुननी थी, वो सारी कल कह ही दी हैं. अब हम अपने काम में लग गए हैं, कल बैठक थी. पॉलिटिकल व्यक्ति अपने काम में लगा रहता है, जो जनहित का काम होता है. बाकी काम के लिए हमारे पास फुर्सत नहीं है."

पार्टी संविधान के हिसाब से कार्यकर्ता चलें

पार्टी में उनके रहते अक्सर दिखने वाली अनुशासनहीनता के संबंध में उन्होंने कहा, " मैं अनुशासन शब्द में विश्वास नहीं करता हूं. मैं सबको अराजकता से रोकता हूं. मनुष्य तो अनुशासित पैदा ही होता है. लेकिन धीरे-धीरे वो बदलने लगते हैं, इसलिए मैं अराजकता से कहता हूं कि बचिए. कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव हैं, 30 को पटना आ सकते हैं. नहीं आ पाए तो ऑनलाइन जुड़ेंगे. बाकि सर्वसम्मति से संविधान सौंप दी गई है, कार्यकर्ता उस हिसाब से चलें." 

सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये दंगाई प्रवृत्ति के लोग जिस तरह से अराजकता फैला रहे हैं, उससे आज देश खतरे में है. लेकिन जनता इन्हें जल्द अनुशासित कर देश को मुक्ति दिलाएगी. 

यह भी पढ़ें -

बिहार में एक सप्ताह से फंसी थी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की लड़की, मदद के लिए डायल किया 100 नंबर, पुलिस पहुंची तो...

Bihar News: 30 को लालू यादव आ सकते हैं पटना, तेज प्रताप यादव का होगा 'हिसाब', जगदानंद पहले ही खड़ा कर चुके हैं हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget