एक्सप्लोरर

RJD ने लालू यादव को बताया 'भोलेनाथ', मृत्युंजय तिवारी का दावा- नीतीश कुमार के साथ 'गेम' की तैयारी

Bihar Politics: बिहार की सियासत में क्या 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले फिर खेला होने वाला है? इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर तेज हो गया है.

Bihar Politics: बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के एक बयान से सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. लालू ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया है. इसके बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारों में सियासी अटकलों का दौर जारी है. इस बीच आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान गुरुवार (02 जनवरी) को उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है. कब क्या हो जाए कहना मुश्किल है.

लालू-नीतीश का छोटे और बड़े भाई का रिश्ता

आरजेडी प्रवक्ता ने आगे कहा कि पहले भी खेला हुआ है. बिहार में आगे खेला नहीं होगा इसकी क्या गारंटी है? उन्होंने कहा कि लालू यादव और नीतीश का रिश्ता बड़े और छोटे भाई का है. लालू विशाल ह्रदय के नेता हैं. नीतीश को माफ कर देंगे. लालू भोलेनाथ हैं. सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए, लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिए नीतीश साथ आएंगे तो स्वागत है.

'लालू सबसे बड़े आर्किटेक्ट': मृत्युंजय तिवारी

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लालू की महानता है कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए आरजेडी के दरवाजे खुले रखे हैं. बीजेपी के खिलाफ अन्य दलों को एकजुट करने के लिए लालू सबसे बड़े आर्किटेक्ट माने जाते हैं. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी नीतीश कुमार के साथ किसी भी वक्त गेम कर सकती है. जेडीयू को तोड़कर अपना मुख्यमंत्री बना सकती है. 

हालांकि तेजस्वी यादव साफ तौर पर कह चुके हैं कि नीतीश से गठबंधन नहीं होगा. उनके लिए दरवाजे बंद हैं. उन्होंने कल (बुधवार) शाम भी इस बात को दोहराया था, लेकिन कल ही देर रात लालू ने यह कहा कि नीतीश कुमार के लिए हमारा दरवाजा तो खुला है. नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? ले लेंगे साथ. नीतीश साथ में आएं, काम करें. नीतीश ही हमेशा भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे. 

बता दें लालू के बयान से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सवाल उठ रहा है कि क्या नए साल पर बड़ा सियासी खेला होगा? नीतीश फिर पलटी मारेंगे?

यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: लालू यादव ने क्यों दिया CM नीतीश कुमार को ऑफर? तेजस्वी ने किया 'खुलासा'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget