एक्सप्लोरर

'अपनी बेटी की शादी...', भूमिहार वाले बयान पर क्या बोले सुधाकर सिंह? नीतीश और गिरिराज पर भी तंज

Bihar Politics: बक्सर के आंबेडकर चौक पर आरजेडी की ओर से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया था. इसमें सांसद सुधाकर सिंह भी शामिल हुए. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

Sudhakar Singh News: आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह बीते रविवार (01 सितंबर) को बक्सर में आयोजित एक दिवसीय धरना में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी पर हमला किया. अशोक चौधरी के भूमिहार वाले बयान पर सुधाकर सिंह ने कहा कि हम लोग जातियों की राजनीति नहीं करते, हम लोग वर्ग की राजनीति करते हैं. समाज में जो वंचित है, अल्पसंख्यक है, गरीब है, उनके लिए हम हक की लड़ाई लड़ते हैं. अशोक चौधरी ने किस संदर्भ में बयान दिया है वही जानें. अपनी बेटी की शादी उसी समुदाय में की है. उनके दामाद भी उसी समुदाय के हैं. कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मैं इस तरह के बयान का विरोधी हूं.

गिरिराज सिंह को लेकर क्या बोले सुधाकर सिंह?

बक्सर के आंबेडकर चौक पर आरजेडी की ओर से एक दिवसीय धरना के दौरान सुधाकर सिंह ने बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर भी हमला किया. दरअसल बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अपने ऊपर तथाकथित हमले के बाद एक्स (X) पर प्रोफाइल फोटो बदली जिसमें वो एक त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं. अब सुधाकर सिंह ने कहा है कि गिरिराज सिंह को जनता पर विश्वास नहीं रहा. वह चुनाव हारते हारते बचे हैं. वह पाखंड में शामिल रहते हैं. 

गिरिराज सिंह को लेकर सुधाकर सिंह ने कहा, "भगवान शिव समाजवादियों के सबसे बड़े पुरोधा हैं. भगवान शिव के विचारों में कभी विश्वास नहीं रहा है उनका. वह तो समाज तोड़ने वाले लोग हैं. समाज को विभाजित करने वाले लोग हैं. धर्म के आधार पर दंगा कराने वाले लोग हैं. अब वह डरे हुए हैं." हालांकि सुधाकर सिंह ने यह भी कहा कि हमले जैसा विषय नहीं होना चाहिए था. चाहे कोई भी राजनेता हो.

'जो बीजेपी चाह रही वही काम कर रहे नीतीश'

वहीं नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि मीडिया ने कुर्सी कुमार नाम रखा है. कुर्सी पर चिपके रहने के लिए कितना बार भी कहीं भी पलटी मार सकते हैं. अगर देखा जाए तो कुर्सी ही उनके लिए नीति और सिद्धांत है. इसके लिए वह भारतीय जनता पार्टी की गोद में बैठे हैं. नीतीश कुमार वही काम कर रहे हैं जो बीजेपी चाह रही.

यह भी पढ़ें- केसी त्यागी 'साइड' नहीं हुए... 'साइड' किए गए! नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा? | Inside Story

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चोरी मामला: 'उसको पता कैसे नहीं चला', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
राम मंदिर चोरी मामला: 'उसको पता कैसे नहीं चला', पप्पू यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget