एक्सप्लोरर

‘कोई पूछे कि बिहार में क्या है तो...’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर RJD सांसद मीसा भारती का पलटवार

Bihar Politics: RJD प्रवक्ता चितरंजन गगन ने तंज कसते हुए कहा कि 10 सालों में केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार है और बीजेपी के नेता विपक्षी नेताओं से काम का हिसाब मांग रहे हैं.

Misa Bharti on Amit Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में जहां एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं विपक्ष को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेरा. उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया तो परिवारवाद को लेकर भी निशाना साधा. इधर, आरजेडी के नेता अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार कर रहे हैं. सांसद मीसा भारती ने कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव जब रेल मंत्री थे, तब उन्होंने बिहार को तीन कारखाने दिए थे. अमित शाह को यह पता होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि बिहार को किसी ने कारखाना देने का काम किया है, तो वे लालू यादव हैं. अगर कोई पूछे कि बिहार में क्या है, तो रेलवे के वही तीन कारखाने हैं जो लालू यादव की सरकार में बने. लालू यादव ने बिहार में छह विश्वविद्यालय देने का काम किया, उसके बाद सातवां विश्वविद्यालय यहां नहीं बना.

RJD प्रवक्ता ने भी किया पलटवार
आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पटना के बापू सभागार में दिए भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए और बीजेपी के नेताओं का काम योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ के नाम पर केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरना है, काम से मतलब नहीं है. ऐसी योजनाओं की एक लंबी सूची है. 

‘NDA के शासनकाल में आपराधिक घटनाएं 200% बढ़ीं’
RJD  प्रवक्ता ने कहा कि इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है कि दस वर्षों से केंद्र में और लगभग दो दशकों से बिहार की सत्ता पर काबिज बीजेपी नेता विपक्षी नेताओं से कामों का हिसाब मांग रहा है. इसकी जानकारी तो उन्हें सरकारी दस्तावेजों से ही मिल जाएगी. आरजेडी के शासनकाल से एनडीए के शासनकाल में आपराधिक घटनाओं में दो सौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

10 वर्षों में केंद्र सरकार ने बिहार को क्या दिया?
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले गृहमंत्री को 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार पर लगाए गए भ्रष्टाचार और घोटालों की सूची भी देख लेनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि दरअसल बिहार की जनता उनसे जानना चाहती है कि 10 वर्षों में केंद्र की सरकार ने बिहार को क्या दिया?

यह भी पढ़ें: ‘देश में कहीं भी हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव होता है तो उसके पीछे ओवैसी...’, BJP नेता शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget