एक्सप्लोरर

Manoj Jha: 'कोई चांद का टुकड़ा नहीं मांग रहे...', लाठीचार्ज से भड़के RJD नेता मनोज झा का सरकार पर हमला

BPSC Candidates Protest: आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव के मन में कुछ ब्लूप्रिंट हैं. हम सत्ता में आएंगे तो बीपीएससी में कुछ बदलाव किए जाएंगे. छात्रों को रियायत दी जाएगी.

BPSC Student Protest: पटना के गांधी मैदान में 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रदद् करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर रविवार (29 दिसंबर) को पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस पर आरजेडी सांसद मनोज झा (Manoj Jha) की प्रतिक्रिया आई है. सोमवार (30 दिसंबर) को मनोज झा ने कहा कि कल (29 दिसंबर) ठंड के मौसम में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर जो कार्रवाई हुई वो इमरजेंसी से भी बुरे दौर की याद दिलाती है. बीपीएससी और सरकार अभी भी चूक रही है कि ये (अभ्यर्थी) कोई चांद का टुकड़ा नहीं मांग रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के मन में कुछ ब्लूप्रिंट हैं कि अगर हम सत्ता में आए तो बीपीएससी में क्या बदलाव किए जाएंगे और छात्रों को कौन सी रियायत दी जा सकती है, लेकिन मौजूदा सरकार की भी कुछ जिम्मेदारियां हैं. मुझे लगता है कि सीएम को हस्तक्षेप करना चाहिए और इन छात्रों को राहत देनी चाहिए, ये चांद का टुकड़ा नहीं मांग रहे हैं आज आप (मुख्यमंत्री) रिलीफ नहीं देंगे तो कल को हम जरूर इनके लिए व्यवस्था करेंगे. तब सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं सरोकार परिवर्तन होगा.

तेजस्वी यादव ने भी बोला था हमला

इससे पहले बीते रविवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि जिस तरह से बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया, पानी की बौछार डाली गई उससे वे बेहद दुखी हैं. उन्होंने इस घटना की निंदा की. अभ्यर्थियों से कहा कि वे उनके साथ हैं.

तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए प्रशांत किशोर पर भी हमला बोला था. पीके को लेकर कहा था कि बीजेपी की बी टीम बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को कुचलना चाहती है और अपनी सियासी रोटियां सेकना चाहती है. अभ्यर्थियों से अपील करते हुए तेजस्वी ने यह कहा कि किसी के बहकावे में मत आइए. शांतिपूर्ण ढंग से अपना आंदोलन करिए. गर्दनीबाग में शांतिपूर्ण ढंग से बीपीएससी अभ्यर्थियों का जो आंदोलन चल रहा था उससे बीपीएससी और सरकार हिली हुई थी, लेकिन बीजेपी की बी टीम ने इस आंदोलन को गांधी मैदान में ले जाने का काम किया.

यह भी पढ़ें: Bihar BPSC Protest LIVE: बीपीएससी के चेयरमैन से राज्यपाल ने की बात, मुख्य सचिव से मिलने पहुंचा छात्रों का डेलिगेशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
अनंत सिंह के दांव से बढ़ी टेंशन? JDU ने कहा- कौन क्या बोल रहा, देख रहे
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
दिल्ली में 'रेड' मूवी जैसा नजारा, 'ड्रग्स लेडी' पार्वती के घर से करोड़ों का कैश-सोना बरामद
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
Exclusive: 'बिहार में जाति हट जाए तो…', BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'
MLC चुनाव: जन सुराज को जिताएंगे अनंत सिंह, बोले- 'आज तक हम हारे नहीं तो...'

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget