एक्सप्लोरर

Bihar BPSC Protest Highlights: बीपीएससी अभ्यर्थियों ने रखी 5 मांगें, पप्पू यादव बोले- 'छात्रों के लिए हर द्वार जाएंगे', दिन भर कहां क्या हुआ?

Bihar BPSC Protest: पटना के गर्दनीबाग में बीपीएससी के अभ्यर्थी धरना दे रहे हैं. सोमवार को छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्य सचिव से मुलाकात की. उन्हें आश्वासन दिया गया है.

Key Events
Bihar BPSC Protest LIVE Updates Students Protest Patna Re-Exam Police Lathicharge Prashant Kishor JDU Bihar BPSC Protest Highlights: बीपीएससी अभ्यर्थियों ने रखी 5 मांगें, पप्पू यादव बोले- 'छात्रों के लिए हर द्वार जाएंगे', दिन भर कहां क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों को रोकती पुलिस
Source : PTI

Background

Bihar BPSC Protest: 70वीं बीपीएससी के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थी अनियमितता और गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. अभ्यर्थियों की मांग है कि हर सेंटर की परीक्षा रद्द हो और री-एग्जाम हो. इसको लेकर वे सोमवार (30 दिसंबर) को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा से मिले. उन लोगों को आश्वासन दिया गया है कि विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाती है वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे.

बता दें कि पटना में रविवार (29 दिसंबर) को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने जबरदस्त तरीके से लाठीचार्ज किया. विपक्ष नीतीश सरकार पर सवाल उठा रही है. तेजस्वी यादव और पप्पू यादव समेत विपक्ष के नेताओं का कहना है कि सरकार छात्रों की बात नहीं सुन रही है. सोमवार (30 दिसंबर) को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ पप्पू यादव भी जाकर मुख्य सचिव से मिले.

बीपीएससी के चेयरमैन से राज्यपाल ने की बात

इस पूरे मामले में सोमवार को सांसद पप्पू यादव बिहार के राज्यपाल से भी जाकर मिले. मुलाकात के बाद राज्यपाल ने बीपीएससी के चेयरमैन को बुलाया और बात की. मुलाकात के बाद बीपीएससी के चेयरमैन राजभवन से निकले, लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.

दूसरी ओर लाठीचार्ज के विरोध में बिहार के कई जिलों में सोमवार को चक्का जाम का नजारा दिखा. दरभंगा में दिल्ली जाने वाली ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति को आइसा (AISA) ने रोक दिया. वहीं आरा में बक्सर-पटना पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया. बक्सर में और सुपौल में रोड जाम किया गया. पटना में सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया. इस तरह बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का प्रदेश में विरोध जताया गया.

बता दें 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा हुई थी. इस परीक्षा में पूरे बिहार में करीब 4.83 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यह परीक्षा 2035 पदों के लिए हुई थी. आयोग का कहना है कि सिर्फ बापू परीक्षा सेंटर का री-एग्जाम होगा.

18:41 PM (IST)  •  30 Dec 2024

Bihar BPSC Protest LIVE: बीपीएससी अभ्यर्थियों की पांच मांगें

बीपीएससी अभ्यर्थियों ने अपनी पांच मांगों को मुख्य सचिव और गृह सचिव के सामने सोमवार को रखा. नीचे देखें पूरी लिस्ट.

  • 70वीं बीपीएससी की पुन: परीक्षा
  • परीक्षा में होने वाली अनियमितता की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच
  • आत्महत्या करने वाले बीपीएससी अभ्यर्थी सोनू यादव के परिजनों को कम से कम 10 लाख की आर्थिक सहायता
  • जिन बच्चों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं उसकी वापसी
  • बच्चों पर लाठी चलवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई
18:31 PM (IST)  •  30 Dec 2024

Bihar BPSC Protest LIVE: पप्पू यादव बोले- 'छात्रों के हित में हर द्वार जाएंगे'

सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि वे छात्रों के साथ हैं. सोमवार की शाम उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा जी से BPSC परीक्षार्थियों के साथ मिला! हम लोगों की सर्वोपरि मांग है पूरी परीक्षा रद्द कर सबकी पुनः परीक्षा हो. छात्र साथियों ने सभी तथ्यों   के साथ धांधली से मीणा जी को अवगत कराया. उन्होंने ठोस कारवाई का भरोसा दिया है! छात्रों हित में हर द्वार जाएंगे!"

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget