एक्सप्लोरर

'रोहिणी आचार्य को इतने जबरदस्त वोट से हराइए कि...', RJD एमएलसी सुनील सिंह ये क्या बोल गए?

RJD MLC Sunil Kumar Singh: आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह रोहिणी आचार्य के पक्ष में वोट के लिए अपील कर रहे थे.

RJD MLC Sunil Singh: 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं की सभाएं जारी हैं. इसी क्रम में बीते बुधवार (17 अप्रैल) को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अपनी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi) और बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) संग छपरा पहुंचे. सारण सीट से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं. इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह (RJD MLC Sunil Singh) ने ऐसी बात कही कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. जुबान फिसली और अर्थ का अनर्थ हो गया. रोहिणी को जीत दिलाने की जगह हराने की बात करने लगे.

एमएलसी सुनील सिंह ने कहा, "हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं अपने कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को, बस इतना ही कहना चाहता हूं कि डॉ. रोहिणी आचार्य को आप इतने जबरदस्त वोट से हराइए कि... आने वाला इतिहास याद करे कि रोहिणी आचार्य भी एक शख्सियत थीं. रोहिणी आचार्य का जिस तरह से क्षेत्र में चुनाव प्रचार चल रहा है, आने वाले समय में देखिए ये रिकॉर्ड बहुमत से जीतेंगी."

सुनील सिंह ने गिनाई तेजस्वी यादव की उपबल्धि

हालांकि तुरंत सुनील कुमार सिंह ने खुद को संभाल लिया और अपने शब्द वापस ले लिए. उन्हें एहसास हो गया कि वह कुछ गलत बोल गए हैं. इस दौरान उन्होंने रोहिणी आचार्य के पक्ष में वोट देने के लिए कहा और तेजस्वी यादव की उपलब्धि को गिनाया. कहा कि तेजस्वी यादव ने काम करके दिखाया है. रोजगार की बात हो, शिक्षा की बात हो या फिर स्वास्थ्य की बात हो. तेजस्वी यादव ने 2024 के हमारे 24 वचन हैं और इसको हम पूरा करके दिखाएंगे.

बता दें कि सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य हैं. यहां से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी से उनका मुकाबला होने वाला है. इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होनी है.

यह भी पढ़ें- 'मेरे सामने कोई राबड़ी देवी, मीसा भारती...', तेजस्वी यादव की सभा में मां को गाली देने पर क्या बोले चिराग पासवान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget