एक्सप्लोरर

RJD Reaction: 'बिहार वासियों को दुख हुआ', नरेंद्र मोदी के पैर छूने पर सीएम नीतीश पर भड़की आरजेडी

Nitish Kumar News: सेंट्रल हॉल में एक वाकये के बाद सीएम नीतीश कुमार चर्चा में आ गए हैं. वहीं, इस वाकये के बाद सीएम नीतीश आरजेडी के निशाने पर आ गए हैं.

RJD Reaction: नई दिल्ली के सेंट्रल हॉल में आज (7 मई) एनडीए के सभी घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल के नेता के रूप में चुना. इसके साथ ही एनडीए की नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई. इस बीच सीएम नीतीश कुमार सुर्खियों में आ गए. उन्होंने नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनके पैर छूने की कोशिश की. इसको लेकर वो विरोधियों के निशाने पर आ गए. इस पर आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. 

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी का पैर छूने लगे. यह देख हम लोगों को, बिहार वासियों को दुख हुआ. नीतीश बड़े नेता हैं. नतमस्तक न हों. डट के खड़े रहें व बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएं. राष्ट्रीय स्तर पर जातीय गणना दबाव बनाकर कराएं.

पीएम मैटेरियल हैं सीएम नीतीश- मृत्युंजय तिवारी 

जेडीयू के गुलाम गौस के बयान पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीएम नीतीश पीएम मैटेरियल हैं. 'इंडिया' गठबंधन के दरवाजे सीएम नीतीश के लिए खुले हैं. 'इंडिया' गठबंधन ने ऐसा अब तक नहीं कहा कि सीएम नीतीश को पीएम नहीं बनाएंगे. सीएम नीतीश पर देश की नजर है. पीएम पद हमारे लिए मुद्दा नहीं. एनडीए सरकार की पतवार सीएम नीतीश के हाथ में है. नीतीश जैसे ही पतवार जब्त करेंगे वैसे ही एनडीए सरकार की नैया डूब जाएगी. 

सीएम नीतीश वाले टाइगर जिंदा है के पोस्टर पर उन्होंने कहा कि नीतीश टाइगर हैं, लेकिन टाइगर को पिंजरे में कैद कर लिया जाए, उसका दांत, नाखून निकाल लिया जाए तो वह टाइगर किस काम का? सीएम नीतीश पर बीजेपी का कब्जा है.

'चंद्रा बाबू और कुमार कई मुद्दों पर नहीं करेंगे कॉम्प्रोमाइज'

वहीं, आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि अब मोदी मोदी मोदी नहीं हो रहा है. पीएम अब एनडीए के है. मोदी सरकार अब गायब हो गया. नीतीश कुमार अब कुछ मुद्दों पर समझौता ना करें. यह कोलेशन सरकार क्षेत्रीय अकांक्षाओ को पूरा करेगा. भैंस, मंगल सूत्र और मुजरा पर विराम लगेगा. चंद्रा बाबू और कुमार कई मुद्दों पर कॉम्प्रोमाइज नहीं करेंगे. अब मोदी मोदी-मोदी नहीं हुआ. नीतीश और मोदी का हनीमून पीरियड है. ज्यादा दिन नहीं चलेगा. जल्द तलाक होगा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: नीतीश कुमार ने छुए नरेंद्र मोदी के पैर...सेंट्रल हॉल में यह देख सभी हो गए भौचक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget