एक्सप्लोरर

RJD के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, ब्राह्मणों को बताया बाहरी, कहा- ये एक भी भारत देश के नहीं हैं, अब इन्हें यहां से भगाना होगा

Yaduvansh Kumar Yadav Statement: ब्राह्मणों पर आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव के दिए गए बयान को लेकर जेडीयू और बीजेपी ने हमला बोला है. साथ ही आरजेडी से सवाल भी किया है.

सुपौल: आरजेडी (RJD) के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव (Yaduvansh Kumar Yadav) ने कुछ दिन पहले ब्राह्मणों (Brahmin) को लेकर विवादित बयान दिया था. जिले के निर्मली में डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) के जीवन पर परिचर्चा के दौरान 29 अप्रैल को आरजेडी राष्ट्रीय सचिव और पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा था कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं, इनके डीएनए की जांच से ये खुलासा हुआ है. सभी रूस और अन्य देशों से आए हैं, इन्हें उस वक्त वहां से भगाया गया और इसके बाद ये सभी भारत आए हैं.

'ये लोग हम सबों के बीच फूट डाल रहे हैं'

यदुवंश कुमार यादव ने कहा था कि ब्राह्मणों के द्वारा ही हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाने का काम किया जा रहा है. ये लोग हम सबों के बीच फूट डालने का काम करते हैं. अब इन्हें हमें भी यहां से भगाना होगा. वहीं, इस बयान पर बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि आरजेडी के नेताओ को अपने सलाहकार मनोज झा से पूछना चाहिए कि वो कहां से आए हैं? मनोज झा और संजय झा ही इसे ठीक से उन लोगों को बता सकते हैं.

बीजेपी ने लिया आड़े हाथों

नीरज बबलू ने कहा कि ब्राह्मण हमारे देश के निवासी हैं, ब्राह्मण हमें संस्कार सिखाते हैं और आरजेडी के नेता उन्हें भगाने की बात करते हैं. इन लोगों को बाहर निकालने की जरूरत है, जो समाज में द्वेष फैलाते हैं. वहीं जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा भी आरजेडी नेता यदुवंश यादव पर हमला बोले. उन्होंने कहा कि ऐसे घटिया बयान देने वाले नेताओं को मालूम नहीं है कि द्वापर में यदुवंश के शिरोमणि हमारे आराध्य भगवान श्री कृष्ण के गुरु संदीपनी मुनि और महर्षि परसुराम कहां से आए थे. रूस से या अन्य देश से आए थे? 

'अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए'

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि किस युग में ब्राह्मण नहीं रहे? आप त्रेता की बात करिए, द्वापद की बात करिए और सतयुग की बात करिए. नाम ले तो सुबह से शाम हो जाएगी. इस तरह का घटिया बयानबाजी बस मीडिया की टीआरपी में बने रहने के लिए किया जाता है. ऐसे लोगों पर पार्टी को अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए. कहीं ना कहीं ऐसे लोग गठबंधन की छवि को धूमिल करने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़े: Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस रिसाव कांड पर प्रशांत किशोर का तंज, 'दुर्घटना कहीं हो, आहत होने वालों में बिहार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget