एक्सप्लोरर

Vrishan Patel News: 'नहीं बनने देंगे हिंदू राष्ट्र', भड़के आरजेडी नेता वृषण पटेल का BJP पर विवादित बयान, कर दी हिटलर से तुलना

Vrishan Patel Statement: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता वृषण पटेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने 'हिंदू राष्ट्र' को लेकर बयान दिया है.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और राजद नेता वृषण पटेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी पर आरजेपी नेता पर विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी को हिटलर की पार्टी करार दिया है. उन्होंने बीजेपी को जर्मनी की नाजी पार्टी बताया है. उन्होंने हिटलर से तुलना करते हुए कहा कि बीजेपी इसी तर्ज पर हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है. मुजफ्फरपुर में अंबेडकर चिंतन समारोह के दौरान राजद नेता ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है और कहा कि हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना बिल्कुल वैसे ही है जैसे जर्मनी में यहूदियों के साथ किया गया था.

राजद नेता वृषण पटेल ने कहा कि हिटलर कहता था कि दुनिया पर नाजी ही राज कर सकती हैं ये यहूदी कहां से आया और यहूदियों का उसने कत्ल किया. उन्होंने आरोप लगाया कि उसी की राह पर ये भारतीय जनता पार्टी के लोग चल रहे हैं. उन्होंने कहा- ''हिटलर तो गया तुम भी जाओगे. उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं. यह मुल्क तुम्हारी वजह से बर्बाद होने वाला नहीं है.''

राजद नेता ने कहा कि बीजेपी हिटलर के नाजियों की तरह नीति वाली पार्टी है और उसी के मुताबिक काम कर रही है. उन्होंने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि हिटलर ने जर्मनी में जो किया था अब उसी तर्ज पर बीजेपी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करती है.  

राजद नेता वृषण पटेल ने कहा कि हम देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे और इसको लेकर हमलोग पूरा जोर लगा देंगे. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी वाले की नीति हिटलर की तरह है जब हिटलर गया तो बीजेपी भी जाएगी और 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में BJP का सफाया होगा. राजद नेता ने बयान देकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें:  Exclusive: 'सीक्रेट' रिहाई की बोलती तस्वीर, फ्लाइट से कहां चले आनंद मोहन? बेटे की शादी का वेन्यू भी बदला

 

 

अभिषेक कुमार वर्तमान में ABP न्यूज़ में चीफ कॉपी एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते करीब 9 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां बिजनेस सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ से इतर अभिषेक ट्रैवल और स्ट्रीट फोटोग्राफी का शोक भी रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget