एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उदय नारायण चौधरी बोले- बिहार में अभी लंगड़ी सरकार, तेजस्वी यादव को बताया कमिटमेंट वाला नेता

Uday Narayan Chaudhary Statemnet: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और आरजेडी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी रविवार को जमुई पहुंचे थे. इस दौरान उन्होने तेजस्वी यादव को लेकर बयान दिया.

जमुई: बिहार में इन दिनों महागठबंधन के नेता खूब बयानबाजी कर रहे हैं. इसको लेकर बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं, रविवार को जमुई पहुंचे बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और आरजेडी (RJD) के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी (Uday Narayan Choudhary) ने महागठबंधन सरकार को लंगड़ी सरकार कहा. उन्होंने कहा कि अभी जो तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की स्थिति है वो पूर्ण सरकार में नहीं है.अभी गठबंधन की सरकार है.

'अभी बहुत कुछ चाहकर भी नहीं कर सकते हैं'

जमुई के सिमुलतला को प्रखंड का दर्जा दिलाने की आश्वासन के सवाल पर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कमिटमेंट वाले नेता हैं, जब वह कहे हैं, तो जरूर पूरा होगा. अभी गठबंधन की सरकार है इसलिए अभी बहुत कुछ चाह कर भी नहीं कर सकते हैं लेकिन जिस दिन सरकार की मुख्य कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठेंगे उस दिन तेजस्वी यादव मैंन ऑफ वर्ड हो जाएंगे. वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सिमुलतला स्कूल के सवाल पर कहा कि इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से बात कर सकते हैं.

महागठबंधन के नेता कर रहे हैं खूब बयानबाजी

बता दें कि आरजेडी के नेता इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं. इन बयानों पर बिहार में खूब राजनीति हो रही है. कुछ दिन पहले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोल रहे थे. इसके बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह भी बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए थे. इस दौरान जेडीयू और आरजेडी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी. इन बयानों को बीजेपी लगातार नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है. वहीं, इन बयानों से सीएम नीतीश कुमार असहज हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reaction: KCR के न्योता पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, BJP के खिलाफ कुछ बड़ा करने का इशारा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget