एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार से बोले तेजस्वी यादव- साफ दिख रहा है तबाही का मंजर, पिछले साल वाली गलती मत कीजिए

तेजस्वी यादव ने ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की छोड़िए बिहार अभी जांच के स्तर पर ही जूझ रहा है. आंकड़ों में हेराफेरी कर छवि बचाने से ज्यादा जरूरी लोगों का स्वास्थ्य है.

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के 'केसलोड' कम दिखाने के चक्कर में आप बिहार का नुकसान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वायरस की चेन बढ़ती ही जा रही है. तेजस्वी ने कहा कि कम आंकड़े दिखाने की वजह से केंद्र से ऑक्सीजन, वैक्सीन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, वेंटिलेटर इत्यादि अन्य जरूरी सहायता भी नहीं मिल रही है और आप कुछ बोल भी नहीं रहे हैं.

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने बयान जारी कर कहा, "संक्रमण गांव-गांव फैल चुका है. अब भी अपना अप्रोच बदलिये वरना तबाही का मंजर साफ दिख रहा है. केंद्र से बिहार का वाजिब हक मांगिए. हमसे छोटे राज्यों को आवंटन ज्यादा हो रहा है. अन्य राज्यों का अनुसरण कर देश-विदेश की कंपनियों से सम्पर्क कर मेडिकल सप्लाई, वैक्सीन सीधे खरीदिए." तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को अगाह करते हुए कहा कि पिछले साल जैसी गलती दोबारा मत करिए. आंकड़ों में हेराफेरी कर छवि बचाने से ज्यादा जरूरी लोगों का स्वास्थ्य है. आप जांच घटा रहे हैं लेकिन पॉजिटिविटी रेट बढ़ता जा रहा है.

एंटीजन टेस्ट की संख्या 65-70 फीसदी है- तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि एक साल बाद भी बिहार की कुल कोरोना जांच में एंटीजन टेस्ट की संख्या 65-70 फीसदी है जबकि आरटीपीसीआर सबसे कम मात्र 30-35 प्रतिशत पर ही है. उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने में 14-15 लग रहे हैं. बिना लक्षण वाले मरीजों की जांच ही नहीं हो रही है. ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की छोड़िए बिहार अभी जांच के स्तर पर ही जूझ रहा है.

इधर, आरजेडी के विधायक चंद्रहास चौपाल ने भी कहा कि गांव के अस्पतालों में कोरोना जांच के नामपर खानापूर्ति की जा रही है. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले लोग घर पहुंच रहे हैं, लेकिन इनके जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, ऐसे में अगर एक भी कोरोना संक्रमित गांव में पहुंच गया तो संक्रमण का भय बना हुआ है. उन्होंने मुख्यमंत्री से बाहर से आने वाले लोगों की जांच की व्यवस्था कराने की मांग की.

इस बीच, बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने भी बुधवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सीमित अस्पतालों तक आपूर्ति की जा रही है, जिससे अन्य अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें-

CM नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कहा- 'इमेज मैनेजमैंट' से ज्यादा जरूरी है लोगों का स्वास्थ्य

ABP Positive Story: 105 साल की वृद्ध महिला ने 10 दिन में कोरोना को हराया, पूरा परिवार था संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget