एक्सप्लोरर

Bihar: तेजस्वी यादव ने क्राइम बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार को घेरा, कहा- ‘बिहार की गलियां खून से...’

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भी मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है.

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा भी है. RJD नेता ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर बुधवार रात को एक वीडियो पोस्ट कर इसे क्राइम बुलेटिन बताया. जिसमें दिनभर की अपराधिक घटनाओं की जानकारी दी गई. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अपराध से कितना त्रस्त है बिहार, हर जिले में हो रही है हत्या, लूट और बलात्कार, बिहार की गलियां खून से रंगी है. 

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, "अपराधियों का राज है और सरकार मौन है. लेकिन, अब और नहीं सहेगा बिहार, नीतीश-बीजेपी सरकार के चौपट राज को खत्म करने के लिए है तैयार."

राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
इससे पहले बुधवार को ही RJD नेता तेजस्वी यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, "राज्यपाल से मिलकर बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया तथा प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया. बिहार की बदहाल कानून-व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं तथा शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है. प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं हो रही है."

उन्होंने आगे लिखा कि पुलिस प्रशासन जाति-धर्म देखकर आम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है. विशेषरूप से मुस्लमानों को लक्षित कर प्रताड़ित किया जा रहा है. सत्ता संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है. खुद राज्य सरकार के मंत्री सत्ता संपोषित अपराध को खुलेआम स्वीकार कर रहे है. राज्य और केंद्र के मंत्री सैंकड़ों राउंड फायरिंग को जायज ठहरा रहे है. प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था की चिंताजनक स्थिति है. मुख्यमंत्री इन सबसे बेखबर है.

यह भी पढ़ें: बिहार के स्कूलों में मिड-डे मील को लेकर ACS सिद्धार्थ ने शिक्षकों को दी अहम जिम्मेदारी, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget