एक्सप्लोरर

'ना CS की चल रही ना DGP की, सिर्फ रिटायर्ड अधिकारी...', तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डीके टैक्स के सहारे सरकार चल रही है. वसूली, अधिकारियों की हेरा-फेरी इधर से उधर करना, जो काबिल अधिकारी हैं, उनको साइड कर दिया गया है.

Tejashwi Yadav News: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में इन दीनों आश्चर्य वाली चीज हो रही है. 2018 के बाद देखा जा रहा है कि जो सबसे बड़े पद होते हैं, यानी मुख्य सचिव और डीजीपी का पद वह सिर्फ आर्नामेंटल पद रह गया है. ना डीजीपी की चल रही है ना मुख्य सचिव की. मुख्यमंत्री कहीं जाते हैं तो इन दोनों को बुलाते भी नहीं हैं. जो रिटायर्ड अधिकारी हैं वही लोग बिहार चलाने का काम कर रहे हैं.

'नीतीश कुमार का राज नहीं चल रहा है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डीके टैक्स के सहारे सरकार चल रही है. ना तो मुख्य सचिव की चल रही ना ही डीजीपी की चल रही है. उन्होंने कहा कि एक रिटायर्ड अधिकारी बिहार के पूरे सिस्टम को चला रहा है. बिहार में पूरी तरह से वसूली हो रही है. अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में हेराफेरी का खेल चल रहा है. काबिल अधिकारी जो परफॉरमर हैं, 90% ऐसे अधिकारियों को साइडलाइन कर दिया गया है. उनसे कोई काम नहीं लिया जा रहा है. अगर बात नहीं मानी जाती है तो उन पर कार्रवाई की जाती है, तो बिहार में नीतीश कुमार का राज नहीं चल रहा है. 

वहीं तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन पर दिए गए अपने बयान का खंडन करते हुए कहा कि यह समझने की बात है दिल्ली के संदर्भ में हमसे सवाल पूछा गया कि आप चुनाव लड़िएगा कि नहीं, दिल्ली में इंडिया गठबंधन नहीं दिख रहा है. इस पर हमने कहा कि जो भी इंडिया गठबंधन का था, जो हम लोग लोकसभा चुनाव में लड़े तो पंजाब में आम आदमी पार्टी अलग चुनाव लड़ी, केरला में लेफ्ट पार्टी अलग चुनाव लड़ी, बंगाल में टीएमसी अलग चुनाव लड़ी, जो नेशनल लेवल पर मेरा इंडिया गठबंधन है और बिहार में तो हम लोग शुरू से महागठबंधन बना हुआ है. मेरा जो कहने का मतलब था उसको बात का बतंगड़ लोगों ने बनाया है, लेकिन मेरी पूरी बात को समझा जाए तो यह स्पष्ट है.

वहीं अरविंद केजरीवाल के जरिए दिए गए बयान कि दिल्ली में फर्जी मतदाता का पंजीकरण किया जा रहा है, मतदाताओं को उत्तर प्रदेश, बिहार एवं अन्य पड़ोसी राज्यों से लाया जा रहा है. इस पर बीजेपी और एनडीए के सभी दल आम आदमी पार्टी को घेरने में लगे हैं तो बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया कि वोटर हैं तो उसका वोटर लिस्ट में नाम जुड़ रहा है. जुड़ेगा ही. चुनाव को लेकर के जो वोट देने वाला है उसका वोटर लिस्ट में नाम जुड़ रहा है, तो यह अच्छा है. महाराष्ट्र में भी हुआ था. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसे बेकार का मुद्दा बनाया जा रहा है.

आलोक मेहता के ठिकानों पर छापेमारी पर क्या कहा?

आरजेडी विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के 19 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब 2022 में हमारी सरकार बनी थी तो जेडीयू के मंत्री रहे उनके कई रिश्तेदार के यहां छापेमारी हुई थी. एमएलसी राधाचरण सेठ के यहां छापेमारी हुई थी. विजय चौधरी के रिश्तेदार के यहां ईडी की छापेमारी हुई थी, ललन सिंह के खास के यहां छापेमारी हुई थी. जैसेृ-जैसे चुनाव पास आता जाएगा, यह लोग छापेमारी करते रहेंगे. बीजेपी के पास इसके अलावा तो कुछ है नहीं. चुनाव पास आएगा तो इसको पकड़ेंगे, उसको पकड़ेंगे, तंग करने का प्रयास करेंगे. ताकि कोई काम नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में असाध्य रोग से ग्रसित 35 शिक्षकों का हुआ तबादला, यात्रा भत्ता पर क्या है विभाग का फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget