एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मांझी को लेकर RJD सॉफ्ट तो बीजेपी ने CM नीतीश पर छोड़ा फैसला, शक्ति यादव बोले- कुछ दिनों में जेडीयू खत्म

Jitan Ram Manjhi News: बिहार की राजनीति में इन दिनों जीतन राम मांझी काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, जीतन राम मांझी की मांगल को लेकर रविवार को बीजेपी और आरजेडी ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: एनडीए सरकार में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की मांग पर बिहार की राजनीति में खूब बयानबाजी हो रही है. आरजेडी (RJD) के प्रवक्ता शक्ति यादव (Shakti Yadav) ने कहा कि नीतीश के साथ बीजेपी खेला करने वाली है. कुछ दिन में जेडीयू (JDU) खत्म हो जाएगी, जिन दो लोगों को डिप्टी सीएम बनाया गया उन लोगों ने बहुत घटिया स्तर की बयानबाजी सीएम नीतीश (Nitish Kumar) को लेकर लगातार की थी. वहीं, महागठबंधन में मांझी आते हैं तो क्या सीएम बनाया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि पहले मांझी निर्णय तो लें कि उनको एनडीए में रहना है या महागठबंधन में आना है. आगे तब विचार होगा. 

वहीं, इस पर बीजेपी ने सीएम नीतीश के पाले में गेंद डाल दी है कि आप ही मांझी की मांग पर निर्णय करिए. 

मांझी को अपमानित बीजेपी व नीतीश दोनों ने किया है- आरजेडी

शक्ति यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी को अपमानित बीजेपी व नीतीश दोनों ने किया है. जब वह सीएम थे तब एक मंदिर में गए थे. उनके मंदिर से निकल जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंदिर को धोया था. नीतीश ने उनको सीएम की कुर्सी से हटाया था व हाल में विधानसभा में उनसे तुम तड़ाक करके बात की थी. मांझी बहुत अनुभवी नेता हैं. तय उनको करना है कि उनको किधर जाना है. एक तरफ हम लोग रोजगार देने वाले लोग हैं तो वहीं, दूसरी तरफ वह लोग हैं जो काम करते नहीं हैं लेकिन झूठ का महिमामंडन खुद करते हैं.

मांझी की मांग पर सीएम नीतीश फैसला करेंगे- अजय आलोक

वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है कि वह किस पार्टी से किसको और कितने लोगों को मंत्री बनाएंगे. मांझी की मांग पर सीएम नीतीश फैसला करेंगे. इसमें बीजेपी का कोई रोल नहीं है. मांझी को अपनी बात रखने का अधिकार है. मांझी बहुत अनुभवी और सुलझे हुए नेता हैं

मांझी की मांग पर बिहार में सियासत

वहीं, सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं है? जीतन मांझी ने एक और मंत्री पद की मांग की है. उन्होंने कहा कि मुझे महागठबंधन से सीएम पद का ऑफर था. मैंने ठुकरा दिया था. मांझी अपनी पार्टी के विधायक अनिल सिंह को भी मंत्री बनाना चाहते हैं. बता दें मांझी के बेटे को मंत्री बनाया गया है, लेकिन मांझी संतुष्ट नहीं हैं. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश ने कहा है कि मांझी अगर महागठबंधन में आते हैं उनको सीएम बना दिया जाएगा. बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं. मांझी पर भी चर्चा होगी.

12 फरवरी को एनडीए सरकार को बहुमत साबित करना है. उससे पहले मांझी लगातार प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं. मांझी की पार्टी में मांझी को मिलाकर चार विधायक हैं. बेटा संतोष मांझी एमएलसी हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, क्या मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट पर लग गई फाइनल मुहर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget