एक्सप्लोरर

Patna News: RJD नेता रामा सिंह ने आनंद मोहन पर बोला हमला, कहा- ऐसे लोगों से रहना होगा दूर

Bihar News: लोकसभा चुनाव के पहले सभी जातियों के नेता अपने समाज के लोगों को एकजुट करने में जुट हुए हैं. आज रामा सिंह ने पटना के मिलर स्कूल मैदान में संकल्प सभा कर क्षत्रिय समाज को एकजुट किया.

पटना: बिहार में जातिगत राजनीति एक बार फिर सामने आती दिख रही है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले सभी जातियों के नेता अपने समाज के लोगों को एकजुट करने के प्रयास में लगे हुए हैं. पहले जेडीयू से अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने दलित समाज के लोगों को एकजुट कर भीम संसद कार्यक्रम किया था. आज राजद के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद राम किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह (RJD Leader Rama Singh) ने पटना के मिलर स्कूल मैदान में संकल्प सभा कर क्षत्रिय समाज को एकजुट किया, जिसमें हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे. 

रामा सिंह ने अपने स्लोगन में लिखा है, 'मैं समाज बिकने नहीं दूंगा.' इस दौरान रामा सिंह ने बगैर नाम लिए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) पर भी जमकर हमला किया. रामा सिंह ने भाषण के दौरान कहा कि, हमें अपने समाज के लोगों को एकजुट करना है. अपनी ताकत दिखानी है और इसके लिए आपके नेतृत्व का चयन करना होगा. ऐसा नेतृत्व चयन न कीजिए जो अपने निजी स्वार्थ में आपका इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि रामा सिंह वैशाली से सांसद रहे हैं. 

आनंद मोहन की पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव

चर्चा जोरों पर है कि इस बार रामा सिंह राजद के टिकट पर वैशाली से चुनाव लड़ने की कोशिश में हैं. आनंद मोहन की पत्नी वैशाली के पूर्व सांसद लवली आनंद वैशाली से चुनाव लड़ सकती है. ऐसे में अब दो क्षत्रिय नेता आपस में टकराते दिख रहे हैं. रामा सिंह ने कहा कि, यहां सिर्फ वैशाली के नहीं बल्कि पूरे बिहार के लोग आए हैं. मैं किसी व्यक्ति पर नहीं बोल रहा हूं, लेकिन इतना मैं जरूर कहता हूं कि जो लोग निजी स्वार्थ के कारण अपने निजी लालच में समाज का इस्तेमाल कर रहे हैं और समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं, उनसे दूर रहने की जरूरत है. 

अपने समाज के लोगों को एकजुट कर रहे रामा सिंह

बताते चलें कि आनंद मोहन भी लगातार अपने समाज के लोगों के बीच जनसभा कर रहे हैं. ऐसे में आनंद मोहन के धुर विरोधी रहे रामा सिंह अब उनकी राह पर चलने लगे हैं और अपने समाज के लोगों से आग्रह करने में जुटे हैं. वहीं कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने भीम संसद कार्यक्रम की शुरुआत की थी. नीतीश कुमार भी इस बार दलित वोटों को साधने की कोशिश में लगे हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि बिहार में एक बार फिर जातिगत राजनीति दिखनी शुरू हो गई है. 

ये भी पढ़ें : Nitish Kumar: फिर उछला नीतीश कुमार का नाम, कांग्रेस की हार के बाद दिखने लगा तेवर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget