एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: फिर उछला नीतीश कुमार का नाम, कांग्रेस की हार के बाद दिखने लगा तेवर!

Patna News: देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद JDU नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है. उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई है. गठबंधन की हार नहीं हुई.

पटना: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम (Assembly Election 2023 Result) आने के बाद एक बार फिर से नीतीश को I.N.D.I.A. गठबंधन का नेतृत्व सौंपे जाने की मांग शुरू हो गई है. JDU के नेताओं ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को पीएम मैटेरियल बताना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि उन्हें गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री (Prime Minister) का उम्मीदवार बनाया जाए. विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में मिली हार का कारण I.N.D.I.A. गठबंधन नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल दलों की अनदेखी की है. ऐसे में नेताओं के तेवर साफ नजर आ रहे हैं.

JDU के मंत्री और वरिष्ठ नेता मदन सहनी ने कहा कि, नीतीश PM मटेरियल हैं. I.N.D.I.A. गठबंधन में उनको PM उम्मीदवार बनाया जाए. अगर ऐसा हुआ तो लोक सभा चुनाव में I.N.D.I.A. गठबंधन को बहुत लाभ होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को नीतीश टककर दे सकते हैं. उनका लंबा अनुभव है. मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान में जो हार हुई है, वह कांग्रेस की हार है. I.N.D.I.A. गठबंधन की हार नहीं है. हार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने गठबंधन के दलों की अनदेखी की. गठबंधन के दलों की उपेक्षा की गयी. सब मिल जुलकर लड़ते. 

'लोकसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट हो जाएं'

उन्होंने कहा कि सब एकजुट रहते तो चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आते. अभी भी मौका है. लोकसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट हो जाएं. नीतीश का नाम आगे किया जाए तो सबसे अच्छा रहेगा. नीतीश को सर्दी खांसी है. बीमार हैं. JDU के मंत्री और वरिष्ठ नेता मदन सहनी ने कहा कि, मेडिकल बुलेटिन जारी करने की कोई जरुरत नहीं है. RJD के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि, हम लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश का नेतृत्व करें. बिहार वासियों के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या होगी. 

'तीन राज्यों में कांग्रेस हारी, गठबंधन नहीं'

श्याम रजक ने कहा कि, नीतीश का हर फैसला जनता के हित के लिए रहता है. उनमें बहुत क्षमता है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस लड़ी है. I.N.D.I.A. गठबंधन के अन्य दलों की इन चुनावों में कोई भूमिका और भागीदारी नहीं थी. तीन राज्यों में कांग्रेस हारी है. यह उसकी हार है. उन्होंने कहा कि, अभी भी मौका है. 2024 चुनाव के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन के सभी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए. 6 दिसंबर को गठबंधन की बैठक में इन सब मुद्दों को RJD उठाएगी. श्याम रजक ने कहा कि, सीएम नीतीश का स्वास्थ्य कैसा है, इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है.

ये भी पढ़ें : Bihar Politics: मंत्री श्रवण कुमार का जीतनराम मांझी पर निशाना, बोले- 'सात जन्म भी ले लेंगे तो वो दोबारा सीएम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget